{"_id":"6442dd23b412cb02e901d144","slug":"gst-team-reached-ex-nagar-panchayat-chairmans-house-rudrapur-news-c-8-1-119067-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की फैक्टरी पर राज्य कर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की फैक्टरी पर राज्य कर विभाग का छापा
Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
देहरादून से पहुंची टीम खंगाल रही है दस्तावेज
जीएसटी में बड़े हेरफेर उजागर होने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर/दिनेशपुर। नगर पंचायत दिनेशपुर के पूर्व चेयरमैन काबल सिंह के बुक्सौरा स्थित जग्गा पैकिंग इंडस्ट्रीज में राज्य कर विभाग ने छापा मारा। देहरादून से तीन वाहनों में आई टीम 20 घंटे से अधिक समय से फैक्टरी के दस्तावेज खंगाल रही है। टीम देहरादून की केंद्रीय आसूचना इकाई बताई जा रही है और टीम ने जिले के राज्य कर अधिकारियों का सहयोग नहीं लिया है। माना जा रहा है कि जीएसटी चोरी को लेकर कार्रवाई की गई है। इस मामले में टीम में शामिल अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।
बृहस्पतिवार को देहरादून से आई जीएसटी के अधिकारियों की टीम ने फैक्टरी पर छापा मारा। लेकिन फैक्टरी मालिक और परिजनों के अलावा किसी को कार्रवाई की भनक नहीं लग सकी थी। शुक्रवार की सुबह जानकारी मिलने पर मीडिया कर्मी वहां पहुंचे तो फैक्टरी का गेट बंद था। गेट के पास मौजूद लोगों ने किसी को अंदर जाने नहीं दिया। इधर, सूचना पर एसओ अनिल उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे लेकिन गेट के भीतर उनको भी प्रवेश नहीं मिला और वे टीम के साथ लौट गए। टीम में शामिल कुछ अधिकारी भी लौट गए हैं और कुछ अधिकारी दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।
माना जा रहा है कि कार्यवाही में बड़ा हेरफेर सामने आ सकता है। इस संबंध में फैक्टरी मालिक काबल सिंह से सपंर्क किया गया तो उनका नंबर बंद था। काबल के परिजनों के अनुसार फैक्टरी में रूटीन के तौर पर जीएसटी से संबंधित पत्रावली की जांच चल रही है। फैक्टरी गेट के बाहर देहरादून नंबर की एक गाड़ी खड़ी थी। इधर, राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त बीएस नगन्याल ने बताया कि उनके पास कार्रवाई संबंधी कोई सूचना नहीं है। कई बार सीआईयू की टीम बिना स्थानीय अधिकारियों को साथ लिए कार्रवाई करती है। इसके बारे में टीम ही कुछ बता पाएगी। खबर लिखे जाने तक टीम फैक्टरी में मौजूद थी।