{"_id":"59821e234f1c1b743d8b4568","slug":"gst-is-a-simple-tax-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी एक सरल कर प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी एक सरल कर प्रक्रिया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
GST
- फोटो : अमर उजाला
जीएसटी लागू होने से वैट से संबधित वादों का स्वत: ही निस्तारण हो जाएगा। जीएसटी सरल कर प्रणाली है, इसे सहजता से पंजीकृत कराया जा सकता है। इसमें टर्नओवर की कोई सीमा नहीं है। यह बात वाणिज्य कर अधिकारियों ने काशीपुर में निकाली जीएसटी प्रचार रथ यात्रा के दौरान कही।
विज्ञापन
बुधवार को नगर के विभिन्न मार्गों पर जीएसटी का प्रचार रथ घूमा। रथ पर सवार वाणिज्य कर अधिकारियों की टीम ने करीब डेढ़ सौ लोगों को जीएसटी से संबंधित सवालों के जवाब दिए। उन्होंने लोगों को जीएसटी की खूबियां बताकर पंजीयन के नियम बताए। रथ के रूप में सजे वाहन के बाहर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जीएसटी की विशेषताओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
प्रचार रथ ने नगर निगम परिसर मुख्य मार्ग, एमपी चौक, रतन सिनेमा मार्ग, बाजपुर मार्ग, स्टेशन मार्ग, पुरानी सब्जी मंडी, रामनगर मार्ग, चामुंडा कांप्लेक्स परिसर में लोगों को जीएसटी की खूबियों के बारे में बताया। असिस्टेंट कमिश्नर अजय बिरथरे ने कहा जीएसटी सरल कर प्रणाली है। इसे सहजता से पंजीकृत कराया जा सकता है। इसमें रिफंड का दावा दस हजार तक है। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर कविता पाठक, सीटीओ अनिल चौहान, अशोक कुमार आदि थे।
विज्ञापन