{"_id":"69712d0c9f763f0e570bb42f","slug":"gst-collection-in-the-state-has-seen-a-decline-of-approximately-13-percent-rudrapur-news-c-8-1-hld1027-708427-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जीएसटी कलेक्शन में प्रदेश में करीब 13 प्रतिशत की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जीएसटी कलेक्शन में प्रदेश में करीब 13 प्रतिशत की गिरावट
Thu, 22 Jan 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश में जीएसटी कलेक्शन में अक्तूबर महीने में गिरावट दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में अगस्त और सितंबर जीएसटी कलेक्शन बढ़ गया लेकिन प्रदेश में अक्तूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन में करीब 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इससे राज्य का कुल संग्रह 1,834 करोड़ से घटकर 1,604 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि इसी अवधि में देश की बात करें तो कुल जीएसटी कलेक्शन दो प्रतिशत बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा।
उत्तराखंड का औद्योगिक हृदय कहे जाने वाले ऊधमसिंह नगर में अक्तूबर माह के दौरान डिस्पैच और बिक्री में ठहराव देखा गया। सिडकुल (रुद्रपुर, पंतनगर, किच्छा) क्षेत्र में एफएमसीजी, ऑटो पार्ट्स, पैकेजिंग और फ्लोर मिल से जुड़ी इकाइयों में मांग सुस्त रही। इसके साथ ही इंटर-स्टेट सप्लाई पर आधारित यूनिट्स पर आईटीसी क्लेम की सख्ती और जांच प्रक्रिया का मनोवैज्ञानिक असर भी दिखा। इससे पहले राज्य का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। संवाद
विज्ञापन
जीएसटी कलेक्शन की स्थिति पर नजर
अगस्त 2025: 1,448 करोड़ (सात प्रतिशत वृद्धि)
सितंबर 2025: 1,675 करोड़ (छह प्रतिशत वृद्धि)
अक्तूबर 2025: 1,604 करोड़ (13 प्रतिशत गिरावट)
दिसंबर में दिखी स्थिरता की झलक
दिसंबर 2025 में आईजीएसटी सेटलमेंट के बाद एसजीएसटी कलेक्शन में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और आंकड़ा 757 करोड़ रुपये तक पहुंचा। आर्थिक जानकारों ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर को समय पर नकदी सहायता उद्योग और जीएसटी प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय उत्पादन और डिस्पैच को बढ़ावा देने वाली नीतियां उत्तराखंड के जीएसटी ग्राफ को फिर से मजबूती दे सकती हैं।
विज्ञापन
कोट
अक्तूबर माह में दर्ज की गई गिरावट को अर्थव्यवस्था की कमजोरी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह मुख्य रूप से मौसमी कारणों, बाजार में अस्थायी मांग सुस्ती और आईटीसी क्लेम से जुड़े तकनीकी समायोजन का परिणाम है। बीते दिसंबर माह में अच्छी ग्रोथ रही है यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। - राकेश वर्मा, अपर आयुक्त, राज्य कर