फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Growth center will make rural women self-reliant

ग्रोथ सेंटर बनाएगा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Growth center will make rural women self-reliant
काशीपुर के ग्राम पैगा में मनरेगा के तहत तैयार किया गया ग्रोथ सेंटर। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। ब्लॉक कार्यालय की ओर से पैगा न्याय पंचायत में तैयार किया गया ग्रोथ सेंटर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगा। इसका निर्माण मनरेगा के तहत किया गया है। यहां पर महिलाओं को मछली पालन, मछली दाने का उत्पादन और जाल बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षित महिलाओं को रोजगार देने के लिए न्याय पंचायत बांसखेड़ा खुर्द में 16 तालाब भी चिन्हित किए हैं। मनरेगा के तहत तालाबों का रखरखाव करने के बाद स्वयं सहायता समूहों को इन्हें सौंपा जाएगा। यहां पर महिलाएं मछली पालन के साथ ही मछली के व्यंजन तैयार करेंगी। मत्स्य विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूहों को प्रति तालाब 20 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। विभाग स्वयं सहायता समूहों को बाजार भी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

150 से अधिक महिलाएं होंगी लाभान्वित
काशीपुर। ग्रोथ सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वयं सहायता समूह की 150 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। ब्लॉक से प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को एक तालाब दिया जाएगा, इसमें समूह की महिलाएं मछली पालन के साथ ही उनके व्यंजन भी तैयार करेंगी। एक समूह में दस महिलाएं शामिल होती हैं। मत्स्य विभाग समूहों को मोबाइल वैन भी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट के अभाव में आगे नहीं बढ़ रहीं कई योजनाएं
काशीपुर। ब्लॉक कार्यालय मनरेगा के तहत करीब 500 योजनाएं संचालित कर रहा है लेकिन बजट के अभाव में कई योजनाएं परवान नहीं चढ़ पा रही हैं। बजट के अभाव में ही चार से पांच साल पुरानी योजनाएं भी लंबित पड़ी हैं।

ग्राम पैगा के ग्रोथ सेंटर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। न्याय पंचायत बांसखेड़ा खुर्द में 16 तालाब चिन्हित किए गए हैं। इन्हें स्वयं सहायता समूहों को सौंपा जाएगा। इसमें महिलाएं अपना रोजगार करेंगी। बजट के अभाव में कई योजनाएं लंबित पड़ी हैं। - खीमानंद बुधलाकोटी, बीडीओ, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed