फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Grocery merchant found hanging from a noose in the room

Udham Singh Nagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला किराना व्यापारी

Wed, 14 May 2025 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 14 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Grocery merchant found hanging from a noose in the room
रुद्रपुर। सिडकुल चौकी क्षेत्र में एक किराना व्यापारी कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के पास सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने भतीजों से दो बच्चों का ध्यान रखने की बात लिखी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के दन्या थाना क्षेत्र के आरा सलपड़ और हाल न्यू शक्ति विहार निवासी षष्टी बल्लभ पांडे (40) किराना स्टोर चलाता था। उनके साथ पत्नी सोनू और दो बच्चे रहते थे। सोमवार की शाम वे अपने दो बच्चों के साथ घर पर था और पत्नी कहीं बाहर गई थी।
विज्ञापन

पत्नी घर वापस लौटी तो षष्टी कमरे में पंखे पर लगाए फंदे से लटके मिला। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के साथ ही सिडकुल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया। सिडकुल पुलिस के अनुसार किराना व्यापारी ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed