फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Green City, Clean City For Women Plant Plants

ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी के लिए महिलाओं ने रोपे पौधे

Sun, 07 Jul 2019 12:26 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो   
अमर उजाला ब्यूरो    Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 07 Jul 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Green City, Clean City For Women Plant Plants
काशीपुर स्कूल में पौधा रोपण करती महिलाएं व बच्चे। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत राइजिंग फाउंडेशन की कार्यकर्ताओं ने ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी के स्लोगन के तहत पौधरोपण किया। फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं ने जसपुर खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में 50 से अधिक फलदार और छायादार पौधे रौपे। संस्था ने इन पौधों की बेहतर देखभाल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की।
 
शनिवार को राइजिंग फाउंडेशन ने ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था की अध्यक्षा सुधा राय ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते उत्तराखंड जैसे ठंडे प्रदेश का वातावरण भी तेजी से बदल रहा है। पेड़ो के अंधाधुंध कटान से पर्यावरण के साथ ही प्रकृति के सौंदर्य को नुकसान पहुंच रहा है। इसके लिए अधिक से अधिक पौधरोपण की जरूरत है।
विज्ञापन


योग प्रशिक्षिका नमिता पंत ने कहा कि जल संवर्धन के लिए भी पौधे रौपे जाने की आवश्यकता है।  एडवोकेट कामिनी श्रीवास्तव ने पर्यावरण बनाये रखने व प्रदूषण की समाप्ति के लिए पौधे लगाने की जरूरत पर जोर दिया। अनुपमा शर्मा ने भी स्वस्थ जीवन के लिए हरियाली को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तलविंदर कौर ने की। वहां पर डॉ. शुभ्रा शर्मा, अनुजा अग्रवाल, हेमा बख्शी और लता, भावना रिखाड़ी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने प्राथमिक विद्यालय में नीम, पीपल, जामुन, कनेर, चंपा, शीशम, अमरूद आदि के लगभग 50 पौधे लगाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed