फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   gram pradhan of gumsani dismissed by DM

डीएम ने ग्राम गुमसानी प्रधान को किया बर्खास्त

Sat, 19 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 19 Mar 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन

डीएम अक्षत गुप्ता ने पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र मामले में नोटिस का जबाव न देने पर ग्राम गुमसानी प्रधान जमील अहमद को बर्खास्त कर दिया है। डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्राम सभा गुमसानी के समस्त दस्तावेज जब्त करने के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन


बता दें कि रिटर्निंग आफिसर तीरथपाल सिंह ने पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र को फर्जी करार देते हुए गुमसानी के प्रधान जमील अहमद का चुनाव खारिज कर निरस्त कर दिया था। वर्ष 2014 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम सभा गुमसानी का प्रधान पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित था।
विज्ञापन


प्रधान पद पर जमील अहमद निर्वाचित हुए था। इसी गांव निवासी प्रेम कुमार, राजेंद्र सिंह ने परगनाधिकारी न्यायालय में वाद दायर किया। जांच पड़ताल में प्रधान जमील अहमद का पिछड़ी जाति अभिलेख गलत साबित हुआ, जिसके आधार पर पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र खारिज कर दिया गया। इसी आधार पर प्रधान का पद निरस्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सिंह ने रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की। डीएम डॉ.अक्षत गुप्ता ने नोटिस जारी कर जमील अहमद से 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा। शुक्रवार को 15 दिन पूरे होने पर जमील अहमद ने कोई जबाव नहीं दिया। जिस पर डीएम ने जमील अहमद को ग्राम गुमसानी के प्रधान पर बर्खास्त करने और ग्राम सभा के समस्त अभिलेख जब्त करने के निर्देश दिये हैं।


बताते हैं कि शेख जाति सामान्य जाति के अंतर्गत आती है। लेकिन जमील अहमद ने फर्जी दस्तावेज लगाकर पिछड़ी जाति का प्रमाण पत्र बनाया था। इधर बीडीओ हरीश चंद जोशी ने बताया कि प्रधान बर्खास्त होने पर उपप्रधान को कार्यवाहक के रूप में चार्ज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed