{"_id":"64724c1425e8276bfc089b19","slug":"gram-pradhan-beaten-kashipur-news-c-8-1-152690-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रंजिश में युवकों ने ग्राम प्रधान पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रंजिश में युवकों ने ग्राम प्रधान पर किया हमला
Sat, 27 May 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 27 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर। बाजपुर गांव के ग्राम प्रधान पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। प्रधान को बचाने पहुंचे एक युवक को भी आरोपियों ने पीट दिया। अन्य ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दोराहा चौकी प्रभारी काे तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मामला चुनावी रंजिश बताया जा रहा है।
शनिवार को बाजपुर गांव के प्रधान सचिन राणा को रास्ते में छह सात युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया। शोरगुल होेने पर सोएब अहमद बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। तब आरोपियों ने उसे भी पीट दिया।
प्रधान का सीएचसी में इलाज कराया गया। आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों ने दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत का घेराव कर तहरीर सौंपी। प्रधान सचिन राणा ने रंजिश के चलते कुछ युवकों पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वहां शहीद भगत सिंह के पौत्र विश्वजीत सिंह, कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष पवन शर्मा, ब्लाॅक प्रधान संघ के उपाध्यक्ष संदीप आनंद, कदीर अहमद, शेर मोहम्मद, ब्रह्मानंद, प्रधान सुरेंद्र सागर आदि थे। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।