फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Governor mourns residence of minister of education

शिक्षामंत्री के आवास पर शोक जताने पहुंचीं राज्यपाल और सांसद अनिल बलूनी

Sun, 30 Jun 2019 02:41 PM IST
अरुण कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमसिंह नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमसिंह नगर Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 30 Jun 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Governor mourns residence of minister of education
शिक्षामंत्री की पत्नी व पुत्र को ढांढस बंधाती राज्यपाल बेबी रानी मौर्य।  - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के पुत्र अंकुर पांडेय की सड़क हादसे में मौत से प्रदेश में शोक की लहर है। ग्राम संतोष नगर स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगातार तांता लगा है। शनिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचीं और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। 

विज्ञापन


दोपहर करीब 12.49 बजे राज्यपाल शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंचीं और घटना की जानकारी लेकर अंकुर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। राज्यपाल ने शिक्षा मंत्री बड़े पुत्र अतुल पांडेय, उनकी पत्नी मनविंद पांडेय और अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। करीब 10 मिनट के बाद राज्यपाल वहां से रवाना हो गईं।
विज्ञापन


इससे पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट, ऋषिकेश विधायक गणेश जोशी, विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी, यूपी के राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख, राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी सहित कई हस्तियों ने भी शिक्षा मंत्री के आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मोहन सिंह पानू, तिलकराज गंभीर, अनादि रंजन मंडल, हिमांशु सरकार, तरुण दूबे, सीमा सरकार, अनीता दूबे, रेवती पाठक, सतीश चुघ, महेंद्र यादव, अभिषेक गुंबर, राजेश गुंबर, काल सिंह, चंदन नयाल आदि ने भी उनके घर पहुंचकर शोक जताया। 

जमरानी बांध की एक महीने में बाधा करेंगे दूर : बलूनी
राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि जमरानी बांध के लिए सांसद अजय भट्ट के साथ एक मिलकर बांध से जुड़ी बाधा को दूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि मसूरी में पेयजल योजना के लिए केंद्र सरकार ने 145 करोड़ जारी कर दिए हैं, नैनीताल की पेयजल को लेकर खैरना बैराज को लेकर भी तेजी से काम चल रहा है। मेरा गांव मेरा वोट अभियान तेजी से बढ़ रहा है। वह जल्द ही 100 और राज्य के सपूतों से इसी अभियान के सिलसिले में मिलेंगे और राज्य के विकास में और योगदान देने के लिए अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि एक अलग उत्तराखंड राज्य बनाने की मूलभावना थी, उस पर पलायन के कारण ठेस पहुंची। इसे लेकर ही अभियान शुरू किया गया था। उनके मुख्यमंत्री को बार-बार बदलने की चर्चा पर कहा कि यह खालिस झूठ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार बेहतर ढंग से चल रही है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार को निर्मूल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री है।

सांसद अजय भट्ट लाएंगे प्राइवेट मेंबर बिल
भाजपा सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि वह संसद में चार प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे। इसमें प्रदेश की कुमाऊंनी, गढ़वाली, जौनसारी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना और मान्यता दिलाना है। धारा-370 हटाना, संविधान संशोधन विधेयक-2019 के अनुच्छेद-376 में संशोधन और जनसंख्या नियंत्रण शामिल है। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध उनकी प्राथमिकता में है, वह संसद में सवाल उठाएंगे।


उनके दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना पर कहा कि फिलहाल ऐसी कोई भी चर्चा नहीं है, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर की जनता ने एक बड़ी जगह भेजा है। वहां बोलने के लिए लॉटरी सिस्टम होता है। कई बार नंबर आ जाता है। कई बार मौका नहीं भी आता है। उन्होंने कहा कि संगठन कोई जिम्मेदारी देगा, उसका पालन करेंगे। कांग्रेस नेताओं के आगामी पंचायती चुनावों में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के सवाल पर कहा कि सक्षम विपक्ष जरूरी है, पर वह खुद राह भटक गई है। संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के सवाल पर कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए कदम उठा रही है। कहा कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार कभी भी हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed