फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   government quarter encroachment

आवास से डॉक्टर का कब्जा हटेगा, सेवाएं भी समाप्त होंगी 

Tue, 24 Apr 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Tue, 24 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
government quarter encroachment
doctors
 डीएम के निर्देश के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आवासों से अवैध कब्जे नहीं हटाए जा सके हैं। 10 महीने से अधिक समय से अनुपस्थित डॉक्टर ने दो नोटिस देने के बाद भी आवास खाली नहीं किया। अब सीएमओ ने सख्त रवैया अपनाते हुए आवास का पुलिस की मौजूदगी में ताला तुड़वाने और डॉक्टर की सेवाएं समाप्त करने के लिए निदेशालय को पत्र लिखने की बात कही है।
विज्ञापन

करीब आठ महीने पूर्व तबादला होकर आए एसीएमओ डॉ. मनीष कुमार को सरकारी आवास आवंटित नहीं हो सका था। सरकारी आवासों में सेवानिवृत्त या तबादला हो चुके कार्मिकों का कब्जा है। इसके चलते डॉ. मनीष को किराए पर रहना पड़ रहा है। विभागीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने सीएमओ को अवैध कब्जे हटाने के साथ ही वसूली के आदेश दिए थे, लेकिन तय समय में कार्यवाही नहीं हुई। इस पर एडीएम जगदीश कांडपाल ने सीएमओ को रिमाइंडर भेजा था, लेकिन अब तक कब्जा खाली नहीं हो सका है। 
विज्ञापन

इधर, बता दें कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के आवासीय परिसर में हो रही शादी में आए मेहमान एक आवास में रुके थे। इस आवास पर एक डॉक्टर का कब्जा है, जिसका अल्मोड़ा तबादला हुए 10 महीने से अधिक का समय बीत चुका है। एकतरफा रिलीव होने के बाद भी डॉक्टर के ज्वाइन नहीं करने पर उनकी तनख्वाह रुकी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक फार्मेसिस्ट के घर में शादी है और जगह की कमी की वजह से उक्त आवास में मेहमान रुके हैं। यह कहीं से भी गलत नहीं है। आवासों से कब्जे खाली कराने की कार्यवाही चल रही थी। डॉक्टर को भी दो बार आवास खाली करने के नोटिस दिए जा चुके हैं। तीसरे नोटिस में एक हफ्ते बाद पुलिस की मौजूदगी मेें ताला तुड़वाकर कब्जा लिया जाएगा। साथ ही 10 माह से ज्वाइनिंग नहीं देने पर डॉक्टर की सेवाएं भी समाप्त करने के लिए निदेशालय को लिखा जा रहा है। 
- डॉ. संजय कुमार शाह, सीएमओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed