फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Goddess Bhagwati Bal Sundari

मां भगवती बाल सुंदरी का डोला लेकर पहुंचे श्रद्धालु

Sat, 13 Apr 2019 11:35 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Goddess  Bhagwati Bal Sundari
मां भगवती बाल सुंदरी देवी की फोटो। - फोटो : amar ujala

मां भगवती बाल सुंदरी का डोला लेकर श्रद्धालु शनिवार को चैती मंदिर में पहुंचे। मेला परिसर में मां भगवती बाल सुंदरी के डोले के इंतजार में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मां के जयकारों से मेला परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया। मां भगवती बाल सुंदरी को शुक्रवार शाम चार बजे से श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए पंडा मनोज अग्निहोत्री के आवास पर रखा गया था।

विज्ञापन


रात को पंडा परिवार ने प्रधान पंडा वंश गोपाल के नेतृत्व में हवन पूजन किया। शनिवार सुबह तीसरे पहर पंडा मनोज अग्निहोत्री देवी की प्रतिमा को लेकर डोले में बैठे। कहार डोला लेकर चल पड़े। डोले के साथ हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ थी, जिसमें काफी संख्या में भक्त हाथों में तलवार लिए आगे-आगे चल रहे थे।
विज्ञापन


चैती मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच से डोले को आगे निकालना मुश्किल हो गया। पुलिस और स्वयंसेवियों ने को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। यहां डोले से मनोज पंडा देवी प्रतिमा लेकर उतरे और प्रतिमा को मंदिर में देवी मठ में स्थापित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित दयाशंकर जोशी ने पंडाओं से पूजा अर्चना कराने के बाद आरती की और देवी प्रतिमा को श्रद्धालुओं के लिए मठ मेें स्थापित कर दिया। देवी दर्शनों के लिए पूर्व दरवाजे से करीब दो सौ मीटर लंबी कतार लग गई।

प्रधान सहायक पंडा मनोज अग्निहोत्री ने कहा कि पहले श्रद्धालु मुख्य मंदिर में नारियल फेंक कर चढ़ाते थे, जिससे नारियलों की ढेरियां लगने के कारण लोगों को देवी के दर्शन नहीं होते थे। इस साल नारियल चढ़ाने के लिए मंदिर में गेट के पास ही खिड़की बनाई गई है। श्रद्धालु नारियल उसी खिड़की से चढ़ाते हैं। इससे लोगों को देवी के सहज दर्शन हो जाते हैं। इस दौरान एएसपी डॉ. जगदीश पुलिस के साथ मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में हथकरघा और लघु उद्यमियों के उत्पाद
काशीपुर। उद्योग विभाग उत्तराखंड सरकार की ओर से चैती मेले में आदर्श प्रदर्शनी लगाई है। इसमें प्रदेश के दूरदराज और यूपी के बुनकरों, छीपियों और लघु उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगी है। इसमें बनारसी साड़ी, सूती चादरें और काष्ठ कला की सजावटी वस्तुएं शामिल हैं। मेले में अल्मोड़ा, पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून, रुड़की, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, नगीना, रामपुर, मुरादाबाद, महुआखेड़ा, जसपुर, काशीपुर से आए लघु उद्यमियों के स्टॉल लगे हैं। उद्योग विभाग के पूर्व डायरेक्टर एवं उद्योग निदेशालय के सलाहकार फतेबहादुर ने बताया कि प्रदर्शनी डिजाइन सेंटर काशीपुर के सहयोग से लगी है।

प्रदर्शनी में बुरांश का जूस

काशीपुर। चैती मेला परिसर में लगे स्टॉलों में सूत की बनी बेड सीट, लिहाफ, चादरें, कैरी बैग, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कुमाऊं की नमकीन, बुरांश का जूस, बनारसी साड़ियां, अचार मुरब्बा, मुनस्यारी की राजमा दाल, पौड़ी के विभिन्न फलों के जूस के स्टॉल भी हैं। लोगों में इन वस्तुओं की अच्छी मांग भी है। फतेबहादुर ने बताया कि प्रदर्शनी स्थल को धूल रहित बनाया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed