फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   God blessed with so many qualities.

दिव्यांग बच्चों में ईश्वर कोई विशेष गुण अवश्य देता है : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
God blessed with so many qualities.
रुद्रपुर में दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर देते डीएम युगल किशोर पंत व सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड? - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) में आयोजित कार्यक्रम में डीएम युगल किशोर पंत और सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर और वॉकर बांटे। साथ ही केक काटकर दिव्यांग बच्चों को खिलाया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि दिव्यांग बच्चों में ईश्वर कोई न कोई विशेष गुण अवश्य देता है। हमें उस विशेष गुण को पहचानते हुए दिव्यांगों के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त करना होगा ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में कुल पंजीकृत 960 बच्चों में 785 बच्चों का निशुल्क इलाज कराया जा चुका है। इसके अंतर्गत हृदय रोग से ग्रसित छह बच्चों की सर्जरी, होठ व तालू कटे 16 की सर्जरी, न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट के पांच बच्चों की सर्जरी, मोतियाबिंद के चार बच्चों की सर्जरी और 32 थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों को रक्त की उपलब्धता के साथ इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 19 बच्चों को कान की मशीन और टेढ़े पैर वाले 15 बच्चों का इलाज व जूते उपलब्ध कराए गए हैं। चार दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर व दो को वॉकर वितरित किए गए। ब्रिटानिया कंपनी ने दिव्यांग बच्चों को उपहार स्वरूप लेखन सामग्री प्रदान की। वहां एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. उदय शंकर, डॉ. पारस गुप्ता, डॉ. हरप्रीत सिंह, डीएस भंडारी, नेहा पानू, प्रदीप महर, पारूल नेगी, प्रियंका लोहनी, प्रेमा बिष्ट, रीमा जौहरी, सोनम गिनवाल, कमलेश मिश्रा, चांद मियां, जावेद अहमद, तौफीक, संजय पांडेय, उमेश पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed