{"_id":"5c8a9f06bdec2213fb2cbbc7","slug":"get-ujala-hospital-world-class-treatment-of-heart-and-lung-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजाला अस्पताल में पाएं दिल और फेफड़ों की बीमारी का विश्वस्तरीय इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजाला अस्पताल में पाएं दिल और फेफड़ों की बीमारी का विश्वस्तरीय इलाज
Fri, 15 Mar 2019 12:05 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर उजाला अस्पताल में सेहत चेतना अभियान का शुभारंभ करते अतिथि।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उजाला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सेहत चेतना अभियान के तहत अत्याधुनिक हार्ट एंड लंग केयर सेंटर का शुभारंभ हो गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल में आधुनिकतम तकनीक से तैयार कैथ लैब एवं अन्य विश्वस्तरीय सुविधाओं की जानकारी दी गई। कहा गया कि उजाला अस्पताल भी सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों के बीच भरोसा पैदा करना हमारे समूह का प्रथम लक्ष्य है।
विज्ञापन
उजाला अस्पताल में अत्याधुनिक हार्ट एंड लंग केयर सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल में बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सीय सेवाओं की कमी महसूस की जा रही थी। उजाला अस्पताल इस दिशा में सराहनीय पहल है। उजाला अस्पताल में रोगियों को भरोसे के साथ बेहतर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं महिला सशक्तीकरण के लिए शुरू किए गए अपराजिता कार्यक्रम की भी सराहना की।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि जिस तरह अमर उजाला की खबरें विश्वास की कसौटी पर हमेशा खरी उतरती हैं उसी तरह का विश्वास हमें उजाला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी है। काशीपुर समेत पूरे कुमाऊं की जनता अस्पताल की बेहतरीन सुविधाओं से लाभान्वित हो सकेगी। विशिष्ट अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कुमाऊं के लोगों को काशीपुर में ही मेट्रोपोलिटन सिटी जैसी चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उजाला समूह का आभार जताया।
विज्ञापन
अमर उजाला के समूह के संपादकीय सलाहकार उदय कुमार सिन्हा ने कहा कि अमर उजाला सामाजिक सेवा के साथ ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अपनी जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सम्मान को अमर उजाला ने एक अभियान के रूप में लिया है। अमर उजाला ने जिस तरह खबरों में निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया, उसी तरह अस्पताल की उत्कृष्ट सेवाओं से किसी तरह का समझौता मुमकिन नहीं है। समूह अपनी सेवाओं को लेकर जनता के भरोसे को हर हाल में बनाए रखेगा।
सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने उजाला अस्पताल में अत्याधुनिक हार्ट एंड लंग केयर सेंटर में सुसज्जित कैथ लैब, क्रिटिकल केयर, सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज), जैसे सांस की बीमारियां, अस्थमा, टीबी, निमोनिया और अन्य गंभीर बीमारियों में ब्रोंकोस्कोपी, थोरैकोस्कोपी, लाइफ सपोर्ट सिस्टम, वेंटीलेटर, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उजाला अस्पताल में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर, इम्प्लांट, कार्डियक आईसीयू, कार्डियक एंबुलेंस (एसीएलएस), इको-कार्डियोग्राफी आदि प्रमुख रूप से उपलब्ध हैं।
इस मौके पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, प्रमुख उद्यमी योगेश जिंदल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, आईजीएल के जीएम-एचआर एनएस चौहान, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, संदीप सहगल, अश्वनी छाबड़ा, बीपी कोटनाला, सुरेश शर्मा, पुष्कर बिष्ट, बीबी भट्ट, मुशर्रफ हुसैन, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
उजाला अस्पताल के इन चिकित्सकों को मिला सम्मान
काशीपुर। उजाला अस्पताल के अत्याधुनिक हार्ट एंड लंग केयर सेंटर के शुभारंभ पर अमर उजाला के निदेशक वित्त प्रोबाल घोषाल की ओर से अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. नूपुर सिंह, डॉ. भूपेंद्र वर्मा, डॉ. आनंद अयंगर, डॉ. सुधा पाटनी, डॉ. अमित कुमार मांझी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. एमआर केलकर, डॉ. रजनीकांत, डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. निशा छाबड़ा, डॉ. प्रसून कुमार व डॉ. योगेश शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी किए गए सम्मानित
उजाला अस्पताल की ओर से समर स्टडी हॉल की अध्यक्ष मुक्ता सिंह, सत्यधाम अर्द्धनारीश्वर सेवा संस्थान के अध्यक्ष महेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह, दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार और बाजपुर ब्लॉक अध्यक्ष जीत सिंह को सम्मानित किया गया।
शुभारंभ के साथ शुरू हुई ये तीन विशेष सुविधाएं
जन आरोग्य ओपीडी
मात्र 20 रुपये कीमत वाली यह ओपीडी सेवा सोमवार से रविवार यानी पूरे सप्ताह सुबह 9 से 10 बजे तक खुली रहेगी। इसके लिए सुबह 9:45 तक रजिस्ट्रेशन कराया सकता है।
मेडिसन एट होम
उजाला अस्पताल काशीपुर में पहली बार दवाओं की होम डिलीवरी सर्विस लेकर आ रहा है। यह सेवा शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक उपलब्ध होगी। इसके लिए न्यूनतम ऑर्डर मूल्य 200 रुपये है और 7900407070 पर डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन व्हाट्सएप करना होगा।
डायग्नोस्टिक्स फॉर ऑल
उजाला हॉस्पिटल सीटी स्कैन, यूरिन टेस्ट, डिजीटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड डिजिटल एक्सरे, बॉडी फ्लूड टेस्ट, स्टूल एवं अन्य प्रकार के ब्लड टेस्ट की ओपीडी में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
यहां कर सकते हैं संपर्क
किसी भी प्रकार की चिकित्सा सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
- 83680 47093/99992 53659/79007 08080.