फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gdrpur eight homes in an overnight burglary

गदरपुर में एक रात में आठ घरों में चोरी

Sun, 25 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर। Updated Sun, 25 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gdrpur eight homes in an overnight burglary
गदरपुर थाने में एसआई का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र में चोरियों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस प्रशासन चोरियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। बीती रात ग्राम मजराशीला के गड्डा कालोनी एवं मजरा गांव में आठ घरों में चोरों ने धावा बोलते हुए हजारों की नगदी व सामान चोरी कर ले गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन



 ग्राम मजराशीला में शनिवार रात करीब तीन बजे चोरों ने आठ घरों को निशाना बनाते हुए रवि के घर से 2000 रुपये की नगदी, नूर अहमद के घर से 4 हजार रुपये की नगदी, चांदी के जेवर, तीन जोड़ी कपड़े, जगदीश के घर से मोबाइल एवं नगदी, भूरा के घर से 5 हजार रुपये की नगदी व एक जोड़ी चांदी की पायल, हार, चार हाथ की घड़ी, सलीम, शकील, रमेश, भूकन के घर से नगदी मोबाइल, घड़ी एवं कुछ नए पुराने कपड़े आदि ले गए। पीड़ित परिवारों ने थाने में पहुंचकर तहरीर देते हुए शीघ्र खुलासे की मांग की। घटना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसआई एचएन जोशी ने कहा कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


 विगत चार दिनों से क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही हैं। शुक्रवार को ग्राम रामजीवनपुर नं-1 में किराने की दुकान के ताले तोड़कर तीन हजार रुपये की नकदी एवं बीस हजार रुपये तक की कीमत का सामान चोरी कर लिया। इससे दो दिन पहले चोरों ने ग्राम रामजीवनपुर नं-2 में रविवार हॉट बाजार के सामने से ट्रैक्टर-ट्राली से करीब 50 हजार रुपये कीमत के दो टायरों को चोरी कर लिया था। उसी रात चोरों ने बैंक ऑफ बड़ौदा वाली गली में स्थित गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर 10 हजार रुपये की गेहूं की बोरियां चोरी कर ली थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed