फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Garbaje on Streets Of Kashipur

Udham Singh Nagar News: घरों से नहीं उठाया कूड़ा तो सड़कों पर बिखेरा

Mon, 11 Aug 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Garbaje on Streets Of Kashipur
काशीपुर नगर में लगभग चार दिन से कई वार्डों में नहीं पहुंचा कूड़ा कलेक्शन वाहन
विज्ञापन

काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन नहीं पहुंचने से अब लोगों ने घरों का कूड़ा सड़कों के किनारे फेंकना शुरू कर दिया। निगम क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में लगभग चार दिन से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन नहीं पहुंच रहा है। जिसके चलते लोगों को अब घरों में कूड़ा एकत्र करके रखना परेशानी का सबब बन चुका है। कई वार्डों के मोहल्लेवासियों ने बताया कि अब तक की व्यवस्था के तौर पर एक दिन छोड़कर वाहन पहुंचता था। ऐसे में कोई खास परेशानी नहीं हो रही थी। अब लगातार चार से पांच दिन बीतने पर भी वाहन नहीं पहुंचनें से घरों में कूड़ा सड़ने लगा है। कूड़ा से दुर्गंध उठने पर लोगों ने घरों को कूड़ा अब सड़कों के किनारे फेंकना शुरू कर दिया है। सड़कों के किनारे कूड़े के ढेरों पर लावारिस कुत्तों व गायों का जमावड़ा होने और उससे उठने वाली दुर्गंध से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
निगम के एसएनए संजय दत्त कापड़ी ने बताया कि ढेला नदी किनारे बने ट्रंचिंग ग्राउंड में बारिश का पानी वहां आसपास के खेतों में कूड़े के साथ घुस गया था। जिसका ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था। अब पहले जेसीबी से पानी में बह कूड़ा को एकत्र कराया जा रहा है। जिसके कारण डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

कोट.....
ट्रंचिंग ग्राउंड में बारिश के चलते परेशानी खड़ी हो गई थी। जिसके निस्तारण के लिए सहायक नगर आयुक्त के निर्देशन में फैले कूड़े को जेसीबी से एकत्र करने का कार्य जारी है। एक-दो दिन में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम पुन: शुरू हो जाएगा। -रवींद्र बिष्ट, नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed