फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Garbaje in Drainage

Udham Singh Nagar News: भूड़ स्थित नहर में डाला जा रहा है घरों का कूड़ा

Mon, 26 Jun 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Garbaje in Drainage
नहर से सटी बाराही कॉलोनी की सड़क भी जगह-जगह टूटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। क्षेत्र के भूड़ महोलिया स्थित नहर में घरों का कूड़ा डाला जा रहा है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण इस पर काई और और घास उग गई है। नहर के समीप स्थित बाराही कॉलोनी की सड़क भी खस्ताहाल है।

भूड़ नहर से लगी बाराही कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कॉलोनी में 50 से अधिक परिवार रहते हैं। कॉलोनी से गुजर रही नहर में घरों का कूड़ा डाला जाता है, जिससे आसपास दुर्गंध रहती है। नहर का पानी सिंचाई के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन लंबे समय से इसकी सफाई नहीं होने के कारण इसमें काई और घास जम गई है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


कॉलोनी की लगभग एक किमी लंबी सड़क की भी पिछले कई साल से मरम्मत नहीं की गई है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई
विज्ञापन
विज्ञापन

----

लोगों का कहना

- बाराही कॉलोनी स्थित भूड़ नहर लंबे समय से गंदी है। इसमें घरों का कूड़ा डाला जा रहा है। इसकी दुर्गंध से आसपास रहना मुश्किल होता है। सफाई भी लंबे समय से नहीं हुई है।- सुरजीत सिंह।

- कॉलोनी की सड़क खस्ताहाल है। कई बार दोपहिया वाहन इसमें फिसल गए हैं। जगह-जगह गड्ढे बने हैं, जिसमें बरसात के समय जलभराव जैसी समस्या होती है।- त्रिलोचन जोशी।


----

- जनता की बेहतर सुविधा के लिए नहर का सर्वे किया जाएगा। साथ ही आवश्यकता होने पर बजट के अनुरूप सफाई का काम भी किया जाएगा - बीसी नैनवाल, ईओ्, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed