{"_id":"610ae0f38ebc3e88de6381b3","slug":"gangster-arrested-rudrapur-news-hld4334696153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर पिच्चू समेत छह बदमाशों ने की थी गदरपुर में लूट की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर पिच्चू समेत छह बदमाशों ने की थी गदरपुर में लूट की वारदात
विज्ञापन
रुद्रपुर के पुलिस कार्यालय में लूट का खुलासा करते एसएसपी कुंवर।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। गदरपुर में कैश कलेक्शन कर्मचारी से हुई 25 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गैंगस्टर जसवीर सिंह उर्फ पिच्चू समेत छह बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एक बदमाश फरार है। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर एक बाइक, दो तमंचे और लूटे गए 14 हजार रुपये बरामद किए हैं।
बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि 30 जुलाई को सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क कंपनी के कैश कलेक्शन कर्मचारी सूर्य प्रकाश को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था। बाइक सवार बदमाश 25 हजार रुपये और एक मोबाइल टैब लेकर फरार हो गए थे।
मामले में जसवीर सिंह उर्फ पिच्चू का ऋण की किश्त को लेकर सूर्य प्रकाश से विवाद होने की बात सामने आई थी। तीन अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गूलरभोज डैम के पास घटना में इस्तेमाल की गई बाइक के साथ जसेव, उस्मान निवासी भगवंतनगर स्वार रामपुर, जतिन निवासी बैरिया दौलत केलाखेड़ा को पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने बताया कि जतिन, जसेव व सुखविंदर ने लूट को अंजाम दिया था। घटना की साजिश हरमनप्रीत उर्फ हारून निवासी सैदनगर मुडिया मिलकखानम रामपुर, जसवीर सिंह उर्फ पिच्चू निवासी चंदनपुरा खानपुर पश्चिम गदरपुर और उस्मान ने बनाई और घटना स्थल के आसपास ही मौजूद थे। बताया कि लूट के बाद सभी ने रुपये बराबर बांट लिए। बुधवार की सुबह पुलिस ने पिच्चू और हरमनप्रीत को पिच्चू के घर से पकड़ लिया। जबकि सुखविंदर सिंह भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर एक बाइक, लूट के 14 हजार रुपये, बैग में कागजात, पासबुक, एक मोबाइल टैब, एक 12 बोर का तमंचा व एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया। बदमाश पिच्चू केलाखेड़ा थाने से गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध है। खुलासे के दौरान एएसपी काशीपुर प्रमोद कुमार, एएसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ बाजपुर वंदना वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
धान लगा रही महिलाओं के सहारे बदमाशों तक पहुंची एसओजी
रुद्रपुर। कैश कलेक्शन कर्मचारी से हुई लूट का खुलासा करने में एसओजी की अहम भूमिका रही। लूट की घटना के दौरान पास में एक खेत में कुछ महिलाएं धान की रोपाई कर रही थी। महिला से मिले संकेत के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी गैंगस्टर पिच्चू तक पहुंच गई।
गदरपुर में हुई लूट पुलिस और एसओजी के सामने दोहरी चुनौती थी। रुद्रपुर में हुई लूट के अपराधियों के नहीं पकड़े जाने से दोनों टीमों के माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें हट नहीं सकी हैं। गदरपुर में लूट के कुछ समय बाद एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने घटनास्थल के पास एक खेत में धान लगा रही महिलाओं को देखकर उनसे पूछताछ की। महिलाओं ने बताया था कि लाल रंग की एक बाइक पर उन्होंने गांव के पिच्चू को जाते हुए देखा था। एसओजी का ध्यान यहीं से पिच्चू पर मुड़ गया था। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने पिच्चू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। उसकी निशानदेही पर सबसे पहले घर के आंगन को खुदवाकर लूटा गया मोबाइल टैब बरामद किया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस और एसओजी ने मिलकर पकड़ लिया।
भाई के किश्त के विवाद में कर दी लूट
रुद्रपुर। एएसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क कंपनी माइक्रोफाइनेंस का काम करती है। जिसके तहत किश्तों में लोगों को रुपये दिये जाते हैं। अधिकांश 50 हजार रुपये कंपनी लोगों को ऋण में देती है। बाद में ब्याज समेत रुपये वापस लिए जाते हैं। बताया कि लूटकांड के मुख्य आरोपी जसवीर सिंह उर्फ पिच्चू के भाई ने उक्त कंपनी से 30 हजार रुपये का लोन लिया था। इसकी रकम वह कई माह से जमा नहीं कर रहा था। रुपये का तगादा करने पर सूर्य प्रकाश से जसवीर सिंह का एक बार विवाद हो गया। सूर्य प्रकाश पर रुपये देखकर उसने अपने साथियों के साथ उसे लूटने की योजना बनाई। 30 जुलाई को घटना को अंजाम दे दिया था।
जतिन और सुखविंदर का भी है आपराधिक इतिहास
रुद्रपुर। जतिन उर्फ जितेंद्र और खुखविंदर सिंह का भी आपराधिक इतिहास है। मुख्य साजिशकर्ता के जसवीर सिंह उर्फ पिच्चू के खिलाफ गदरपुर थाने में दो और केलाखेडा थाने में चार मुकदमा दर्ज हैं। वहीं जतिन पर गदरपुर थाने में चार और केलाखेड़ा थाने में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं फरार आरोपी सुखविंदर सिंह का भी आपराधिक इतिहास है। जिसका पुलिस पता लगा रही है। (संवाद)
खुलासा करने वाली टीम
रुद्रपुर। सीओ बाजपुर वंदना वर्मा, एसओ गदरपुर सतीश कापड़ी, एसओ केलाखेड़ा भुवन चंद्र जोशी, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, चौकी प्रभारी सकैनिया हरविंदर कुमार, एसआई शंकर सिंह रावत, एसआई प्रकाश चंद्र भट्ट, रमेश बेलवाल, मनोहर चंद, कांस्टेबल दर्शन सिंह, राजेंद्र कश्यप, गिरीश चंद, राकेश प्रसाद समेत अन्य।