{"_id":"6869828c7beb750ea802505b","slug":"gandhi-and-uttarayani-park-will-be-beautified-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-126897-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गांधी और उत्तरायणी पार्क का होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गांधी और उत्तरायणी पार्क का होगा सौंदर्यीकरण
Sun, 06 Jul 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहरवासियों को दो सौगात दी हैं। उन्होंने महापौर विकास शर्मा की मांग पर शहर के प्रमुख गांधी पार्क और उत्तरायणी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया है। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
शनिवार को खटीमा स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में महापौर विकास शर्मा ने सीएम धामी से मुलाकात की। उन्होंने पत्र सौंपकर गांधी पार्क की लंबित परियोजना और उत्तरायणी पार्क के सौंदर्यीकरण पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को दोनों ही योजनाओं को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने के निर्देश दिए।
महापौर शर्मा ने कहा कि उन्होंने कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद ही शहर के सबसे बड़े गांधी पार्क के कायाकल्प की घोषणा की थी। चुनाव से पहले भी उन्होंने इसको लेकर जनता से वादा किया था। निगम ने प्राधिकरण के सहयोग से इसके लिए 5.5 करोड़ की डीपीआर तैयार की थी।
विज्ञापन
डीपीआर शासन को पहले ही भेजी जा चुकी है, लेकिन स्वीकृति की प्रक्रिया में विलंब हो रहा था। शहर के एक और महत्वपूर्ण स्थल उत्तरायणी पार्क के सौंदर्यीकरण को भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की है। इसके जीर्णाेद्धार और सौंदर्यीकरण से यह पार्क भी एक जीवंत और आकर्षक स्थल के रूप में उभरेगा।
उन्होंने दोनों प्रोजेक्ट को घोषणा में शामिल करने के लिए सीएम का आभार जताया। कहा कि उनके के मार्गदर्शन और सहयोग से रुद्रपुर शहर की तस्वीर बदलने के लिए कई और योजनाओं को भी जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।