फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gadarpur echoed with the chants of Bole So Nihal, Sat Sri Akal...

Udham Singh Nagar News: बोले सो निहाल, सत श्री अकाल... के जयकारों से गूंज उठा गदरपुर

Wed, 07 Jan 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gadarpur echoed with the chants of Bole So Nihal, Sat Sri Akal...
गदरपुर। दशमेश पिता गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गदरपुर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। नगर कीर्तन ग्राम कनकटा स्थित बड़े गुरुद्वारे से आरंभ होकर देर शाम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गदरपुर पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंच प्यारों एवं पालकी साहब के दर्शन किए। नगर कीर्तन की अगुआई फेयरलेस गतका ग्रुप के कलाकार कर रहे थे जिन्होंने हैरतअंगेज करतब दिखाकर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके पीछे पंजाब से आया पाइप बैंड, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में संगत चल रही थी।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में महिलाओं ने झाड़ू लगाकर सेवा की जबकि श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर पालकी साहब का स्वागत किया। फूलों से सुसज्जित पालकी साहब के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। इस दौरान श्री हेमकुंड साहिब और दसवीं पातशाही की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कीर्तन के स्वागत में रजपुरा नंबर एक, राजपुरा नंबर दो, मजरा शीला, बजर पट्टी, सकैनिया मोड़ और मुख्य बाजार में जगह-जगह खानपान के स्टॉल लगाए गए और अटूट लंगर का आयोजन किया गया। ग्राम मजराशीला में मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा कर भाईचारे की मिसाल पेश की।

नगर पालिका गेट पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर के नेतृत्व में सभासदों ने नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारों को सम्मानित किया। विधायक अरविंद पांडेय ने संगत को बधाई दी। वहां गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह ग्रोवर, हरि सिंह चुघ, जनरल सिंह काली, राजेंद्र पाल सिंह, गुंजन सुखीजा, रवि सचदेवा, जितेंद्र सिंह ग्रोवर, सुरेश खुराना, मुनि भुसरी, अभिषेक वर्मा, अंजू भुड्ढी, रिया गुंबर आदि मौजूद रहे।
--
शवयात्रा देखकर सेवादारों ने बंद कराया डीजे

नगर में निकाले जा रहे विशाल नगर कीर्तन के दौरान सेवादारों ने संवेदनशीलता और मानवता का अनुकरणीय परिचय दिया। जब नगर कीर्तन मुख्य मार्ग से गुजर रहा था उसी दौरान वार्ड नंबर तीन निवासी सुरेश सागर का निधन होने के बाद परिजन शाम करीब छह बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मोक्ष धाम ले जा रहे थे। जैसे ही शवयात्रा नगर कीर्तन के सामने से गुजरी, नगर कीर्तन में शामिल सेवादारों ने तुरंत डीजे व अन्य ध्वनि यंत्र बंद करा दिए। सेवादारों के इस व्यवहार की नगरवासियों ने सराहना की और इसे मानवता व सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया।



--



नगर कीर्तन के बाद फेंके गए कचरे को किया एकत्र

नगर कीर्तन के बाद सेवादारों ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए मार्ग पर फेंके गए कचरे को एकत्र किया। सेवादारों ने करीब चार किमी दूर स्थित ग्राम कनकटा के गुरुद्वारे से आरंभ हुए नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह आयोजित किए गए लंगर और प्रसाद के उपयोग के बाद फेंके गए कचरे को झाड़ू लगाकर एकत्र किया। गुरु घर से जुड़े सेवादारों के स्वच्छता के लिए किए गए पुनीत कार्य की लोगों ने सराहना की।

--
गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सजे धार्मिक दीवान

बाजपुर। सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य दीवान सजाए गए। बाहर से आए रागी जत्थों, कथावाचक ने गुरु महिमा का गुणगान किया। दूर-दराज से पहुंची संगत ने हाजिरी लगाकर गुरु महाराज की गुरबाणी का श्रवण किया।

मंगलवार गुरुद्वारा साहिब में पंजाब सहित अन्य स्थानों से पधारे रागी जत्थों और कथावाचकों ने शबद कीर्तन कर गुरु महिमा का गुणगान किया। कीर्तन और कथा के माध्यम से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन, त्याग, शौर्य और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। स्कूली बच्चों ने भी शबद-कीर्तन किया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से प्रधान कुलविंदर सिंह किंदा ने नगर कीर्तन में शामिल हुए सेवादारों को सिरोपा देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed