फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   G-9 banana in kashipur

काशीपुर में हो रही है महाराष्ट्र के जी-9 केले की पैदावार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
G-9 banana in kashipur
काशीपुर में किसान दिलबाग सिंह द्वारा उगाई गई केले की फसल। - फोटो : KASHIPUR
महाराष्ट्र में पाया जाने वाला जी-9 केला अब लोगों को काशीपुर में भी उपलब्ध होने लगा है। काशीपुर के एक किसान ने केले की इस प्रजाति की पैदावार अपने खेतों में शुरू की है जिसकी बाजार से अच्छी मांग मिल रही है।
विज्ञापन

काशीपुर में किसान परंपरागत फसल धान, गेहूं और गन्ने के साथ ही बेमौसमी धान, सफेद मूसली, चुकंदर, मैथा, पहाड़ी मूली, चिकोरी आदि की पैदावार भी अपने खेतों में करते हैं। कुछ समय पूर्व यहां कुछ किसानों ने केले की खेती करने का प्रयास किया लेकिन अनुकूल प्रजाति न मिलने पर पैदावार अच्छी न हो सकी।
विज्ञापन

इधर कुछ समय पूर्व ग्राम रजपुरा रानी के प्रगतिशील किसान दिलबाग सिंह ने भी अपने खेतों में परंपरागत फसलों की जगह केले की पैदावार करने का मन बनाया और आधा एकड़ भूमि में केले के पौधे लगाए। पैदावार अच्छी होने पर अब दिलबाग सिंह ने पांच एकड़ खेत में केले के पौधे लगाए हैं जिन पर काफी मात्रा में केले का उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलबाग सिंह ने बताया कि पिछले साल वह महाराष्ट्र के जलगांव स्थित जैन एरीकेशन नर्सरी से केले की जी-9 प्रजाति के पौधे लाए थे। केले की पौध जून के अंत से जुलाई तक लगाई जाती है। एक एकड़ भूमि में 1742 पौधे लगाए जाते हैं। केले की एक गेल का वजन 15 किलो तक होता है।

इन दिनों व्यापारी 12 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खेत से केले ले रहे हैं। अच्छी पैदावार होने पर किसान को करीब 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुनाफा हो जाता है। केले की फसल में अधिक मेहनत और देखभाल की जरूरत पड़ती है। फसल तैयार होने पर पेड़ों को गिरने से बचाने के लिए खेत के अंदर वैरीकेडिंग करनी होती है। इस फसल से भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed