{"_id":"58a9ebc64f1c1bd257d87491","slug":"furore-over-bus-driver-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":" साथी से अभद्रता पर बस चालकों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी से अभद्रता पर बस चालकों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बस चालक को पीटने पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। टनकपुर रोड स्थित रोडवेज बस स्टेशन पर एक व्यक्ति द्वारा चालक से मारपीट करने से आक्रोशित रोडवेज बस चालकों ने बसें आड़ी तिरछी खड़ी कर एक घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद चालकों से जाम खुलवाया।
विज्ञापन
टनकपुर से एक बस रोडवेज बस स्टॉप पर पहुंची तो सड़क पर एक ई-रिक्शा खड़ा था। ई-रिक्शा हटाने को बस चालक ने हार्न बजाया तो उसमें सवार व्यक्ति बस चालक के पास पहुंचा। उसने बस चालक से गाली गलौज और मारपीट की। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
इससे गुस्साए बस चालकों ने बसों को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसएसआई जगदीश ढकरियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालकों से जाम लगाने का कारण पूछा तो चालकों ने साथी से मारपीट की बात बताई।
विज्ञापन
काफी तलाश करने पर भी आरोपी युवक का पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस के काफी प्रयासों के बाद बस चालक जाम खोलने के लिए राजी हुए। इस दौरान रोडवेज के दोनों ओर वाहनों का लंबी कतारें लग गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।