फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Full time workers will be deployed in various areas

लोकसभा चुनाव 2024: सभी 70 विधानसभा सीटों में उतारे जाएंगे पूर्णकालिक कार्यकर्ता: महेंद्र भट्ट

Sat, 30 Dec 2023 05:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 30 Dec 2023 05:17 PM IST
सार

बाजपुर रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है।

विज्ञापन
Full time workers will be deployed in various areas
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट। संवाद

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटों सहित पूरे भारतवर्ष में कमल ही खिलेगा। उसे कोई नहीं रोक सकता। पार्टी हर वर्ग में अपनी पैंठ बनाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


बाजपुर रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि पार्टी की कार्ययोजना को विस्तार देने के लिए सभी 70 विस क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है ताकि लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा की जा सके। भट्ट ने कहा कि भाजपा का चुनाव चिह्न और प्रत्याशी दोनों कमल का फूल ही है। लोस चुनाव की दृष्टि से राष्ट्रीय नेतृत्व वाहक का चयन करेगा।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: सिपाही और उसकी पत्नी पर हमला, कुत्ते से कटवाने की भी कोशिश, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं पार्टी का झंडा लेकर चुनाव में चलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत में विकास की गंगा बह रही है। मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं तैयार की है। इन योजनाओं के लाभार्थियों के साथ भी कार्यकर्ता संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारी प्रभारी एवं सह प्रभारी, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में गंभीर मंत्रणा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed