फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Freedom fighter died.

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ज्ञानी स्वर्ण सिंह नहीं रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter died.
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ज्ञानी स्वर्ण सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ज्ञानी स्वर्ण सिंह का निधन हो गया। वह 102 वर्ष के थे। पखवाड़ा भर से अस्वस्थ थे। सोमवार रात करीब 11 बजे अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र बलराज सिंह और कुलदीप सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। स्व. सिंह ने जहां अंग्रेजों की यातनाएं सहीं थीं, वहीं बंटवारे के दौरान मां को भी खो दिया था।
विज्ञापन

ग्राम मैनाझुंडी निवासी ज्ञानी स्वर्ण सिंह का जन्म वर्ष 1919 में शेखपुरा पंजाब के भुट्टर गांव में हुआ था। 1942 के ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और अंग्रेजों की यातनाएं भी सही थीं। स्वर्ण सिंह 1945 में जालंधर और 1946 में पटियाला आए। वहां उन्होंने पंजाबी भाषा में शिक्षा ली। उन्होंने भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान अपनी मां बाल कौर को भी खो दिया था। ज्ञानी स्वर्ण सिंह गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में रिसीवर भी रहे। उन्होंने तीन पुस्तकें भी लिखीं। स्वर्ण सिंह तो नहीं रहे, पर उनकी लिखी कविता... ‘कीति कुरबानी तू देश आजाद बदले, बनया समा पतंगा तू भगत सिंह’ सभी के दिलों में जिंदा रहेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। एसडीएम तुषार सैनी ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोगों ने अश्रुपूरित आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां विधायक सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक नारायण पाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, भुवन भट्ट, मालती विश्वास, भाईपाल सिंह, हरचरण सिंह, नरेंद्र बमराह, साहब सिंह बिजटी, मलूक सिंह आदि थे। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति के सदस्य सुरेश गंगवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह, पूर्व सांसद डॉ महेंद्र सिंह पाल ने भी शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed