फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud of lakhs in the name of sending abroad for higher education

Udham Singh Nagar News: उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Sat, 14 Mar 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 14 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs in the name of sending abroad for higher education
खटीमा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला समेत दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 10 निवासी इकबाल अहमद ने तहरीर देकर बताया कि अपनी पुत्री उच्च शिक्षा के संबंध में जनवरी 2023 को वह सितारगंज स्थित इंस्टीट्यूट में जानकारी लेने गए थे। इंस्टीट्यूट के मालिक सुखविंदर सिंह व नवनीत कौर ने उनको बताया कि उनकी बेटी का ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में एडमिशन हो जाएगा। उनकी बेटी की एक सेमेस्टर की फीस, एडमिशन फीस जमा करनी होगी और जून में पूरा पेमेंट करना होगा। इसमें 14 लाख रुपये का खर्च आएगा, जिसमें 3,00,000 रुपये पहले देने होंगे। उन्होंने छह मार्च 2023 को 1,50,000 रुपये और 15 मार्च 2023 को 1,50,000 रुपये सुखविंदर व नवनीत को दिए। इसके बाद उनसे कहा गया कि एडमिशन के समय बाकी पूरी रकम अदा करनी होगी। उन्होंने सोने के जेवर व प्लाट बेचकर पांच जून 2023 को 8,22,028 रुपये आरटीजीएस किए और 277,972 रुपये नकद लेकर सुखविंदर व नवनीत कौर के कार्यालय सितारगंज में दिए। कुल 14,00,000 रुपये लेने के बाद उन्होंने कहा कि अब वीजा आ जाएगा। जिनकी जानकारी एक सप्ताह पहले देंगे। जब वीजा आया तो नवनीत ने उसको फोन करके बताया कि उनकी बेटी को चार दिन में जाना होगा और उनकी बेटी को आनन फानन में जाना पड़ा। जब उसकी बेटी वहां पहुंची ,तो पता चला कि उक्त लोगों ने ब्रिसवेन के एक काॅलेज में उसका एडमिशन कराया है। उनकी बेटी ने कॉलेज में एडमिशन लिया, उसके बाद उसकी बेटी को काॅलेज की ओर से बताया गया कि उसे सात लाख रुपये और जमा करने होंगे। उनकी बेटी को लगातार फोन आता रहा कि यदि फीस जमा नहीं की, तो स्कूल वाले भारत वापस भेज देंगे। उन्हें अपने दोस्तों से पैसा एकत्र कर सात लाख रुपये की धनराशि जमा करनी पड़ी। उसके बाद उसकी बेटी ने काॅलेज से सात लाख रुपये वापस मांगने के लिए काॅलेज को पत्र लिखा, तो कालेज वालों ने कहा कि आपका केस प्रोसेस में है। लगातार उनकी पुत्री ने काॅलेज के चक्कर काटे और फिर वहां पर एक वकील को नियुक्त किया। इसके बाद कालेज प्रशासन ने कहा कि वह अपने भारत के एजेेंट से संपर्क करे। उन्होंने सितारगंज इंस्टीट्यूट में संपर्क किया। कार्यालय के मालिक सुखविंदर व नवनीत ने कहा वह लोग पैसे दिलाकर रहेंगे। काफी चक्कर लगाने के बाद 24 नवंबर 2025 को उक्त लोगों से बात की, तो उक्त लोगों ने मना कर दिया और धमकी दी कि यदि कोई कार्रवाई की तो जान से मरवा देंगे। उनको अब पूरा विश्वास हो गया है कि उक्त पैसा सुखविन्दर व नवनीत कौर ने हड़प लिया है। वह अब गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed