फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud In Number Plate one Arrested

पंजाब की कार यूपी के नंबर पर चला रहा था, एक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fraud In Number Plate one Arrested
जसपुर पुलिस हिरासत में आरोपी सुखवंत। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। पंजाब में हुए एक हत्याकांड के मामले में मृतक की कार को जसपुर थाना पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के अनुसार कार को हत्यारोपी का ममेरा भाई नंबर बदलकर चला रहा था। कार हत्यारोपी ने कुछ समय पहले ही उसे दी थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

बुधवार को जसपुर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए सीओ अक्षय प्रहलाद ने बताया कि तीन नवंबर को एसआई मनोज जोशी और अर्जुन सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम कलियांवाला मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। यूपी नंबर की एक कार रोककर चालक सुखवंत सिंह से उसके कागज दिखाने के लिए कहा। चालक के पास कागज न होने पर पुलिस ने कार के इंजन और चेसिस नंबर को इंटरनेट पर सर्च किया। इसमें कार का नंबर पंजाब का आया। पुलिस ने सख्ती के साथ सुखवंत सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके मामा का लड़का सत्येंद्र सिंह निवासी ग्राम सियासत पुर थाना सदर रूपनगर जिला रूपनगर पंजाब, जनवरी 2020 में कार लेकर जसपुर आया था। चार महीने यहीं रुका। उस समय कार पर पंजाब का नंबर दर्ज था। सुखवंत ने उस नंबर को बदलकर कार में दूसरी नंबर प्लेट लगा दी। जसपुर कोतवाली पुलिस ने पंजाब पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पंजाब पुलिस ने सत्येंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ समय पूर्व कार स्वामी जसविंदर सिंह के साथ उसने पंजाब में नहर किनारे बैठकर स्मैक पी थी। ज्यादा स्मैक पीने के कारण जसविंदर बेहोश होकर गिर गया और उसने जसविंदर को उठाकर नहर में फेंक दिया। इसके बाद वह उसकी कार लेकर जसपुर के लिए रवाना हुआ और कार अपने ममेरे भाई सुखवंत के घर में खड़ी कर दी। सीओ ने बताया कि सुखवंत पर धारा 420 467 468 471 411 में केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed