फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fraud case in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: 8600 रुपये में 100 डॉलर के बिटकॉइन

Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fraud case in Rudrapur
रुद्रपुर। कुमाऊं में क्रिप्टोकरेंसी देने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बाहरी प्रदेशों से आए ठग लोगों को 8,600 रुपये में 100 डॉलर की बिटकॉइन (क्रिप्टोकरेंसी) का लालच देकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी और यूएस नगर के कुछ नामचीन लोग भी उनके झांसे में आकर लाखों रुपये की नकदी उनके हवाले कर चुके हैं।
विज्ञापन

शहर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि पिछले दिनों शहर में दूसरे प्रदेश से दो युवकों ने लोगों से 8,600 रुपये लिए और बदले में उन्हें 100 डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी देने की बात की। उन्होंने एक वेबसाइट बनाई थी, रुपये लेने के बाद वह लोगों को वेबसाइट में जोड़कर उनका खाता बनाते और फिर उनकी क्रिप्टोकरेंसी दिखाते हैं। युवक आवेदकों को वेबसाइट की आईडी और पासवर्ड भी उपलब्ध कराकर नौ माह तक करेंसी का प्रयोग न करने के लिए कहा।
विज्ञापन

आरोपियों का कहना था कि नौ माह बाद करेंसी 86 रुपये से बढ़कर 250 रुपये हो जाएगी। इस दौरान करेंसी लेने वाले लोग उसे बेच कर अच्छा मुनाफा कमा लेंगे। हालांकि अभी तक किसी को मुनाफा मिलने की बात सामने आई है। खंगालने पर उस वेबसाइट का डोमेन नहीं मिला है और न ही वेबसाइट कहीं पर पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लखनऊ से महंगी कारों में आते दोनों युवक
रुद्रपुर। क्रिप्टोकरेंसी देेने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले युवक लखनऊ से महंगी कारों से आते हैं और शहर की एक चर्चित कॉलोनी में रुककर वहां लोगों से मीटिंग करते हैं। इस दौरान जो अधिक सवाल पूछता है उसे अपने काम में जोड़ने से मना कर देते हैं। आरोपी खुद को मोटिवेशनल स्पीकर के साथ ही दुबई रिटर्न भी बताते हैं। कई बार उन्होंने इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का व्यापार करने और माफियाओं से संपर्क होने की बात भी कही।
काली कमाई को सफेद करने में भी जुटे कुछ लोग
रुद्रपुर। शहर और हल्द्वानी के बहुत से नामचीन लोग अपनी काली कमाई को सफेद करने के लिए उनके इस फर्जीवाड़े में जुड़ गए हैं। इसके अलावा वह अपने साथियों को भी इससे जोड़ने का काम कर रहे हैं। कुछ लोग इस फर्जीवाड़े को समझ कर सतर्क हो गए हैं। युवक इतने शातिर है कि वह 8,600 रुपये नकद के रूप में लेते हैं। यदि कोई बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर करने की बात करता है तो वह अपने आसपास के लोगों के खाते में उसे ट्रांसफर करवाते हैं।


सिडकुल पुलिस चौकी में इस तरह की शिकायत मौखिक तौर पर आई है। पीड़ित से तहरीर लाने की बात कही गई है। तहरीर आने और उसकी जांच करने के बाद मामले में कुछ कहा जाएगा। तहरीर मिलने के बाद बाद ही आगे की कार्रवाई भी होगी। - तपेश चंद, सीओ पंतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed