फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four people including two minors arrested for pelting stones at police in police

Rudrapur Crime: पुलिस पर पथराव में दो नाबालिगों समेत चार लोग गिरफ्तार, तमंचे भी हुए बरामद; जांच शुरू

Thu, 30 May 2024 04:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 30 May 2024 04:54 PM IST
सार

रुद्रपुर में  पांच दिन पहले पुलिस कर्मियों पर पथराव करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Four people including two minors arrested for pelting stones at police in police
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में  पांच दिन पहले पुलिस कर्मियों पर पथराव करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है।

झगड़े की सूचना पर 25 मई की रात रंपुरा चौकी में तैनात पुलिस कर्मी गणेश कुमार और पूरन वार्ड 24 स्थित सत्ता चौक गए थे। इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें सिपाही गणेश जख्मी हो गया था। पुलिस ने छह नामजद सहित अज्ञात लोगाें पर केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: कैंची धाम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, चंदन लगाकर स्वागत किया; लोगों की जुटी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 28 मई की रात मुखबिर की सूचना पर प्रीत विहार गेट नंबर दो के मोड़ से सोनू कोली उर्फ खतम, दीपक कोली उर्फ टांडा निवासी वार्ड 24 रंपुरा और दो नाबालिगों को पकड़ा। तलाशी लेने पर सोनू के दाहिने हाथ में बंधे सपोर्टर के अंदर रखा लोडेड 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ था। दीपक कोली के कब्जे से 0.38 बोर का लोडेड तमंचा बरामद हुआ था। सभी आरोपियों ने बताया कि वह 25 मई की रात सत्ता चौक पर खड़े थे। इसी बीच चीता पुलिस ने उनको खदेड़ा था, जिस पर उन्होंने पथराव कर दिया था। एसएचओ ने बताया कि दीपक और सोनू को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। दो बाल अपचारी किशोरों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सोनू पर दर्ज हैं 12 केस
पुलिसकर्मियों पर पथराव के मामले में शामिल आरोपी सोनू खतम बेहद शातिर है। वह रंपुरा क्षेत्र में गुंडागर्दी से वर्चस्व कायम करना चाहता है। महज 28 साल की उम्र में ही सोनू पर 12 केस दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने सोनू पर गुंडा एक्ट लगाने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज रखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed