फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   four day closure in tata motors

टाटा मोटर्स में चार दिन का ब्लॉक क्लोजर घोषित

Thu, 03 May 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Thu, 03 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
four day closure in tata motors
Tata motors

विज्ञापन
सिडकुल की टाटा मोटर्स में सोमवार को हुए बवाल के बाद बिगड़े हालात को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने चार दिन का ब्लाक क्लोजर घोषित कर दिया है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद सोमवार को प्लांट में उत्पादन शुरू होगा। इधर, इस मामले में कंपनी के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
बता दें कि शनिवार को हार्ट अटैक से ट्रेनी ऑपरेटर संदीप कुमार की मौत के बाद उपजे आक्रोश ने सोमवार को उग्र रूप धारण कर लिया था। गुस्साए श्रमिकों ने काम बंद कर परिसर में तोड़फोड़ और पथराव किया था। पथराव में गार्ड रूम के साथ ही तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा था। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 11 श्रमिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को प्लांट हेड ने ट्रेनी और अस्थायी श्रमिकों की ओर से पैदा की गई स्थितियों की वजह से प्लांट में सामान की कमी का हवाला देते हुए ब्लॉक क्लोजर का नोटिस जारी किया। नोटिस के मुताबिक क्लोजर दो से पांच मई तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को कर्मचारियों को कंपनी आने को कहा गया है। कंपनी में एल-6 (जूनियर अधिकारी) और उससे ऊपर के कर्मियों के चार दिन विशेष अवकाश में समायोजित होंगे। स्थायी कर्मियों के दो दिन छुट्टियों से कटेंगे और दो दिन का कंपनी नार्मल वेज या तनख्वाह का भुगतान करेगी। रविवार को साप्ताहिक अवकाश पर नियमानुसार सामान्य भत्ते का भुगतान होगा। जरूरत पड़ने पर ब्लॉक क्लोजर के दिनों में भी बुलाया जा सकता है। ट्रेनी और कांट्रेक्ट श्रमिकों को कोई एडजस्टमेंट नहीं मिलेेगा। उनके साथ कंपनी के अनुबंध के आधार पर व्यवहार किया जाएगा। कंपनी में ब्लाक क्लोजर की वजह से सन्नाटा पसरा रहा। इस संबंध में कंपनी अधिकारियों से संपर्क साधा गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं कंपनी ने ब्लॉक क्लोजर की सूचना जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ ही श्रम विभाग को दे दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दो प्लाटून पीएसी तैनात, पत्थर हटवाए 
रुद्रपुर। टाटा मोटर्स में ब्लाक क्लोजर के बावजूद ऐहतियातन दो प्लाटून पीएसी परिसर में तैनात की गई है। इधर, पथराव में इस्तेमाल किए गए पत्थरों को भी परिसर से ही हटवा दिया गया। ये पत्थर शोपीस के लिए लगवाए गए थे, लेकिन बवाल में इनका दुरुपयोग किया गया। एसओ पंतनगर संजय पाठक ने बताया कि थाना, चौकी पुलिस के अलावा पीएसी तैनात की गई है। नामजद श्रमिकों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।


उत्पादन ठप होने से करोड़ों का नुकसान 
रुद्रपुर। टाटा मोटर्स में हुए बवाल के बाद कंपनी को करोड़ों रुपये रोज का नुकसान हो रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, कंपनी में रोजाना 400 से 500 छोटी-बड़ी गाड़ियों का निर्माण होता है। सोमवार से उत्पादन बाधित है। अनुमान है कि 30 करोड़ से अधिक का नुकसान होगा। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed