फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four accused of robbing seized tractors and trolley attacking police

पुलिस पर हमलाकर सीज ट्रैक्टर-ट्रालियां लूटने के चार आरोपी दबोचे

Thu, 10 Jan 2019 12:10 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: विपिन कुमार Updated Thu, 10 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Four accused of robbing seized tractors and trolley attacking police
काशीपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में ट्रैक्टर-ट्राली लूट के आरोपी। - फोटो : amar ujala

बीती 23 दिसंबर को काशीपुर शुगर मिल परिसर में तैनात गारद के साथ मारपीट कर सीज की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ले जाने और हत्या करने की नीयत से बाइक को टक्कर मारकर उपनिरीक्षक को घायल करने में वांछित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर ली है। शुगर मिल में तैनात एपी गारद नरेंद्र कुमार ने 23 दिसंबर 2018 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि 22 दिसंबर को सीज कर शुगर मिल में खड़ी की गई दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के लिए आईटीआई दभौरा मुस्तहकम निवासी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा, पलविंदर सिंह उर्फ गोलू, हरजीत सिंह उर्फ मंगा, अमरजीत सिंह, दिलबाग सिंह उर्फ बागा, गुरविंदर सिंह, महेश उर्फ भूरा आदि वहां पहुंचे थे। उक्त लोग उसके साथ मारपीट कर मिल के गेट का ताला तोड़कर सीज किए गए वाहन लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर उपनिरीक्षक संदीप ने हमलावरों का पीछा किया तो उन्होंने उनकी बाइक पर ट्रॉली चढ़ाकर उनकी हत्या का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दो ट्रैक्टर चालकों महेश व सोनू के अलावा गुरविंदर को गिरफ्तार कर लिया था। शेष पांच आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने न्यायालय से उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू व कुर्की नोटिस प्राप्त कर लिए थे। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना के आधार पर पुलिस ने चार फरार आरोपियों वैशाली कॉलोनी निवासी अमरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, पलविंदर सिंह और हरजीत सिंह को धर दबोचा।


उनकी निशानदेही पर लूटा गया ट्रैक्टर (यूपी 22 एएफ 2850) व ट्रॉली (यूके 18 सीए 3735) बरामद कर ली। सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि एक आरोपी अजीतपुर निवासी दिलबाग सिंह उर्फ बागा फरार चल रहा है। उसके खिलाफ कोर्ट से कुर्की का नोटिस प्राप्त किया गया है। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस टीम में एसएसआई बीएस बिष्ट, उपनिरीक्षक दिनेश फर्त्याल, दिनेश बल्लभ, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, राजू पुरी, देवेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, दीवान सिंह आदि शामिल रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed