फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Four accused accused of stealing in government school

सरकारी स्कूल में चोरी करने के चार आरोपी धरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four accused accused of stealing in government school
सितारगंज कोतवाली में पुलिस हिरासत में चोरी के आरोपी। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। सिसैया के सरकारी स्कूल में चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है। सामान को जब्त कर आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए ले गई।
विज्ञापन

कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि बीते छह, सात अक्तूबर की रात को कुंवरपुर सिसैया गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर 12 सीलिंग पंखे, पानी के दो टैंक, एक एलईडी स्ट्रीट लाइट चुरा ली थी। स्कूल के प्रधानाचार्य दिग्विजय यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस टीम ने भिटौरा तिराहा से गांव के ही मुस्ताक अहमद को स्ट्रीट लाइट के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने नयागांव आम के बगीचे में अन्य सामान छिपा होना बताया। टीम ने बगीचे में दबिश दी तो यहां उसके तीन अन्य साथी गांव निवासी मुश्ताक, आसिफ व चांद खां को पकड़ लिया और झाड़ियों में छिपाकर रखे चोरी गए सामान में से दस पंखे, पानी का एक टैंक व स्ट्रीट लाइट आदि बरामद कर लीं।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि चोरी के आरोपी नशेड़ी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपी नयागांव मजार से भी पंखा चोरी कर चुके हैं। बताया कि सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। टीम में एसआई धीरेंद्र सिंह परिहार, एसआई संजीत यादव, कांस्टेबल हरीश कुमार व सुंदर टोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed