{"_id":"69fb94f0589e358df00f6cba","slug":"foundation-stone-laid-for-three-roads-to-be-built-at-a-cost-of-rs-285-crore-rudrapur-news-c-235-1-ksp1007-142573-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 2.85 करोड़ से बनने वाली तीन सड़कों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 2.85 करोड़ से बनने वाली तीन सड़कों का किया शिलान्यास
Thu, 07 May 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 07 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। विधानसभा क्षेत्र में 2.85 करोड़ से बनने वाली तीन सड़कों का विधायक ने शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक ने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।
लोनिवि के एई नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि राज्य योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के निर्माण के लिए 2.85 करोड़ रुपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इनमें अमानगढ़ से बगीची तक दो किमी दूरी की सड़क के लिए 1.13 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसी तरह कलियावाला गुरुद्वारे से मेघावाला की ओर सड़क के लिए 87 लाख और आसपुर से पूरनपुर मार्ग निर्माण के लिए 84.85 लाख रुपये मिले हैं। इन सभी मार्ग की दूरी दो किमी है। बुधवार को इनके निर्माण से पहले विधायक आदेश सिंह चौहान ने इसका शिलान्यास कर गुणवत्ता पूर्व मार्ग निर्माण के निर्देश दिए। उधर, विधायक ने अपनी निधि से बनने वाले ठाकुर मंदिर परिसर में एक कमरे के निर्माण का भी शिलान्यास किया। इस दौरान शैलेंद्र गहलोत, सर्वेश सिंह, राहुल गहलोत, हरीश, अभिषेक आदि थे।