फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Found dead in suspicious circumstances, officer in charge

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला प्रभारी तहसीलदार

Tue, 03 Mar 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 03 Mar 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
Found dead in suspicious circumstances, officer in charge
प्रभारी तहसीलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बेड के करीब जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वह तहसील में दो वर्ष से तैनात थे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के मूल निवासी प्रभारी तहसीलदार पूरन प्रकाश (56) पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के एक कमरे में रहते थे। बताया जाता है कि देर रात एसडीएम विनीत कुमार ने तहसील कर्मियों की बैठक ली थी। उसके बाद पूरन प्रकाश अपने बेड पर सो गए थे। मंगलवार की सुबह दस बजे जब वह तहसील कार्यालय नहीं पहुंचे तो तहसील कर्मियों ने उन्हें फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। उन्होंने सोचा शासकीय कार्य से कहीं बाहर गए होंगे। दोपहर उनके पुत्र का फोन तहसील कर्मियों पर आया। उसने कहा कि पापा फोन नहीं उठा रहे हैं। तहसील कर्मियों ने दो गार्डों को गेस्ट हाउस भेजा। उन्होंने देखा गेस्ट हाउस के कमरे की जाली का दरवाजा बंद था तथा दूसरा दरवाजा भिड़ा हुआ था। पुलिस को सूचना दी। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दरवाजा तोड़कर देखा तो शव बेड के करीब जमीन पर था। अधिकारियों ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय सिंह ने हार्टअटैक की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दम घुटने पर उन्होंने नीचे रखी पानी की बोतल उठाकर पानी पीने का प्रयास किया होगा, जिससे उनका शव बिस्तर के नीचे गिरा मिला। वर्ष 2018 में उनका रिटायरमेंट था। एएसपी पिंचा ने बताया कि वह अल्मोड़ा के निवासी थे। उनके परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed