फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Former Vice-Chancellor of Pant University, Dr. Gautam, receives Padma Shri award.

Udham Singh Nagar News: पंत विवि के पूर्व कुलपति डॉ. गौतम को पद्मश्री सम्मान

Sat, 13 Jun 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 13 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Former Vice-Chancellor of Pant University, Dr. Gautam, receives Padma Shri award.
पंतनगर। देश के प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक, शिक्षाविद् डॉ. पीएल गौतम को भारत सरकार ने प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। उन्हें यह सम्मान कृषि विज्ञान, जैव विविधता संरक्षण एवं किसानों के अधिकार क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। वर्तमान में वह डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के कुलाधिपति हैं। डॉ. गौतम जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में 18 जून 2002 से 11 अक्तूबर 2007 तक कार्यरत रहे। उनके नेतृत्व में विवि ने शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। वर्ष 2006 में उनके कार्यकाल के दौरान पंतनगर विवि को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का प्रतिष्ठित सरदार पटेल उत्कृष्ट कृषि संस्थान पुरस्कार हासिल हुआ। यह सम्मान विवि को दूसरी बार प्राप्त हुआ। जो संस्थान की शैक्षणिक एवं अनुसंधान उत्कृष्टता का प्रमाण है। डाॅ. गौतम गेहूं प्रजनन (व्हीट ब्रीडिंग) के क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक रहे हैं। उन्होंने विवि के आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर और रानीचैरी पर्वतीय परिसर में भी संयुक्त निदेशक शोध के रूप में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed