फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Former MP's wife Rani Manimala immersed in Panchtatva

Udham Singh Nagar News: पूर्व सांसद की धर्मपत्नी रानी मणिमाला पंचतत्व में विलीन

Wed, 14 May 2025 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 14 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Former MP's wife Rani Manimala immersed in Panchtatva
काशीपुर। कुमाऊं नरेश व पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की धर्मपत्नी रानी मणिमाला सिंह का इलाज के दौरान सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे स्वर्गवास हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं और मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार की सुबह नौ बजे उनके निवास स्थान धनौरी फार्म से निकाली गई और राजा फार्म के पीछे बाग में भगवंतपुर धनौरी में ही धार्मिक अनुष्ठान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रानी मणिमाला को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे नरेंद्र चंद्र सिंह ने दी। वहां पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, विरेंद्र चंद सिंह, उदयभान नारायण सिंह, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, हरेंद्र सिंह लाडी, रामनगर के चेयरमैन मोहम्मद अकरम, एडवोकेट संदीप सहगल, मुशर्रफ हुसैन, हरीश त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed