रुद्रपुर: अस्पताल बदहाली पर ज्ञापन देने गए पूर्व विधायक ठुकराल हिरासत में, सीएम दौरे से पहले पुलिस का एक्शन
रुद्रपुर जिला अस्पताल की बदहाली और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ठुकराल के साथ सुनील चुघ, रामसेवक, दिनेश कोहली, आनंद शर्मा, दिनेश पंत और सुखदेव हालदार को भी पुलिस अपने साथ ले गई। इस दौरान ठुकराल और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। हिरासत में लेने से पहले करीब दो घंटे तक उन्हें सिटी क्लब में नजरबंद रखा गया।
मुख्यमंत्री के युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचने की सूचना पर बृहस्पतिवार को ठुकराल ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया था। इसकी जानकारी मिलते ही ट्रांजिट कैंप पुलिस सक्रिय हो गई। एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस फोर्स के साथ सिटी क्लब पहुंचे और ठुकराल को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं जाने की हिदायत दी। ठुकराल ने कहा कि वह केवल अस्पताल की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराने जा रहे हैं और किसी तरह का विरोध नहीं करेंगे।पुलिस के रोकने पर ठुकराल ने कहा उन्हें सिर्फ जिला अस्पताल की बात करनी है। अस्पताल में ऑर्थोपेडिक डॉक्टर नहीं है, बच्चों का डॉक्टर नहीं है। अल्ट्रासाउंड मशीन है लेकिन चलाने वाला कोई नहीं है। एमबीबीएस की क्लासें भी नहीं चल पा रही हैं। जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर अस्पताल की वास्तविक स्थिति बताना चाहते हैं।