फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Former MLA Rajkumar thukral angry over the death of four people in a road accident in rudrapur

Rudrapur: चार लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत को लेकर भड़के पूर्व विधायक, कहा- व्यवस्था सुधार दीजिए PMS साहब

Sat, 24 Aug 2024 12:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 Aug 2024 12:31 PM IST
सार

रुद्रपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उपवास रखकर जिला अस्पताल गेट पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला को अगर अस्पताल प्रशासन ने घर नहीं भेजा होता तो चार लोगों की मौत नहीं होती। 

विज्ञापन
Former MLA Rajkumar thukral angry over the death of four people in a road accident in rudrapur
रुद्रपुर में धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उपवास रखकर जिला अस्पताल गेट पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला को अगर अस्पताल प्रशासन ने घर नहीं भेजा होता तो चार लोगों की मौत नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि एंबुलेंस को कई फोन करने के बाद भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची। जिला अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है। इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- मौलवी की घिनौनी करतूत: एक-एक कर बच्चियों को कमरे में बुलाता था आरोपी, माता-पिता को मारने की देता था धमकी
विज्ञापन


वहां पहुंचे पीएमएस से ठुकराल की नोकझोंक भी हुई। इस दौरान पूर्व विधायक ने हाथ जोड़कर कहा कि व्यवस्था सुधार दीजिए पीएमएस साहब। पीएमएस ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए इंटरनल कमेटी गठित की गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पीएमएस के आश्वासन पर ठुकराल ने धरना खत्म किया। धरने को देखते हुए वहां भारी फोर्स तैनात रही। वहां पर संजय ठुकराल, जगदीश सुखीजा, अंकित चंद्रा, आकाश बटला, फुदीना साहनी, राज कोली, ललित बिष्ट, मनोज कुमार, हिम्मत राम कोली सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed