फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Forest workers accused of Banging of handecaf youth

वन कर्मियों पर मूक बधिर युवक को पीटने का आरोप 

Sun, 07 Jul 2019 12:18 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Sun, 07 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Forest workers accused of Banging of handecaf youth
वन कर्मियों की पिटाई से पीठ पर पड़े निशान दिखाता युवक। - फोटो : amar ujala

बस से घर लौट रही बहन का सड़क किनारे इंतजार कर रहे मूक बधिर युवक की वन कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे पकड़कर वन चौकी ले आए। विधायक के हस्तक्षेप के बाद वन कर्मियों ने युवक को परिजनों के सुपुर्द किया। युवक की मां ने पांच वन कर्मियों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपी है। 

विज्ञापन


जगतारपुर निवासी विधवा बचनो कौर ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी बेटी किच्छा से बस से घर लौट रही थी। उसका मूकबधिर पुत्र सुरजीत सिंह बाइक लेकर सड़क किनारे बहन का इंतजार कर रहा था। उसके साथ गांव निवासी युवक कुलवंत भी था।
विज्ञापन


इस दौरान किच्छा की ओर से आ रहे वन कर्मियों ने सुरजीत से मारपीट कर दी। यह देख कुलवंत मौके से भाग गया। वन कर्मी सुरजीत को पकड़कर वन चौकी ले आए। सूचना पर सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा के हस्तक्षेप के बाद वन कर्मियों ने सुरजीत को देर रात करीब 12 बजे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बचनो कौर ने आरोप लगाया कि वन कर्मियों की पिटाई से उसके मूकबधिर बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप धौलाखंडी ने आरोप लगाया कि सुरजीत सिंह बिना नंबर की बाइक लेकर सड़क किनारे जंगल में पेड़ काटने गए अपने साथी लकड़ी तस्करों के लिए मुखबिरी कर रहा था। इस पर वन कर्मी उसे पकड़कर चौकी ले आए। बाद में युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने युवक के साथ मारपीट की घटना से इनकार किया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed