{"_id":"56fd6eac4f1c1b6e48f00105","slug":"forest-personnel-injured-by-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मियों पर लकड़ी तस्करों का हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मियों पर लकड़ी तस्करों का हमला, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
तस्कर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरई वन रेंज की उत्तर प्रदेश सीमा से लगे जंगल में गश्त पर निकले वन कर्मियों पर तस्करों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें दो वनकर्मी घायल हो गए। तस्करों ने वन कर्मियों की राइफल छीनने का भी प्रयास किया किसी तरह वन कर्मी वहां से जान बचाकर निकले। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वन बीट अधिकारी बाबूराम यादव ने दस लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
वनबीट अधिकारी यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि बुधवार शाम छह बजे वन दरोगा जशोद सिंह, वन बीट अधिकारी भूपाल सिंह, वन आरक्षी बृजेश भारती, आलेंद्र, के साथ आरक्षित वन क्षेत्र ककरा कक्ष संख्या 10 में वन विकास निगम की लॉट संख्या 205/2015-16 में विभागीय वाहन से अंदर जंगल में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विभागीय वाहन खड़ा कर जब वह आगे की ओर बढ़े तो उन्हें साइकिल में लकड़ियां लादकर ला रहे लोगों को रोका तो उन्होंने धारदार हथियार व लाठी-डंडो से हमला कर दिया। जिसमें बृजेश कुमार भारती के सिर में गंभीर चोट आई जबकि आलेंद्र सिंह के शरीर में गुम चोटें आई हैं। आरोपियों ने सरकारी राइफल भी छिनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आरोपी हथियार लहराते हुए लकड़ी वहीं फेंक साइकिलें लेकर फरार हो गए। जिसमें गोविंद मंडल, सत्यजीत मंडल, असीम बाला, प्रतोष मंडल, विबु, सुबल, निर्मल, अशोक, दलीप, सनातन व्यापारी व अन्य निवासी भरतपुर थाना न्यूरिया पीलीभीत शामिल थे। घायल बृजेश का कहना था कि उन्होंने मंगलवार को भी यहां पर 15 साइकिलों में लकड़ी बरामद कर साइकिलें पकड़ी थी। बृजेश ने बताया कि उन पर सोची समझी साजिश के तहत लकड़ी तस्करों ने हमला किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।