{"_id":"663172fb247c3cdd4b049f64","slug":"forest-department-team-attacked-for-stopping-e-rickshaw-loaded-with-wood-khatima-news-c-236-1-ktm1001-103690-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: लकड़ियों से लदे ई-रिक्शा रोकने पर वन विभाग की टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: लकड़ियों से लदे ई-रिक्शा रोकने पर वन विभाग की टीम पर हमला
Wed, 01 May 2024 04:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 01 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। लोहियाहेड वन विभाग के बैरियर पर सोमवार रात लकड़ी से भरे ई-रिक्शा को रोकने पर हंगामा हो गया। भीड़ ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर बितर किया। तीन आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन देर रात माफीनामे के बाद मामले का पटाछेप हो गया।
लोहियाहेड रोड पर वन विभाग के बैरियर पर वन कर्मचारी तैनात थे। तभी लोहियाहेड की ओर से आ रहे लकड़ी से भरे कुछ युवक का ई-रिक्शा को रोकने पर विवाद हो गया। इसी बीच लकड़ियों से लदा एक और ई-रिक्शा आ गया। वन कर्मियों ने लकड़ी के कागज मांगने पर ई-रिक्शा चालक भड़क गए। ई-रिक्शा चालकों ने फोन पर और लोगों को बुला दिया। भीड़ ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया।,बचाव में वन कर्मियों ने भी लाठियां भांज दीं।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर बितर कर दिया। इसी वन विभाग की फोर्स आ गई और तीन आरोपियों को पकडकर खटीमा रेंज कार्यालय ले गए। रेंज परिसर में देर रात हंगामा होता रहा। भीड़ के उग्र होने पर वन कर्मियों ने लोगों को बाहर कर दिया और ताला लगा दिया। काफी देर बाद लिखित माफीनामे के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया। रेंजर महेश जोशी ने बताया कि भीड़भाड़ का फायदा उठाकार लोग ई-रिक्शा भी अपने साथ ले गए।