फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Foreign orders boost production at SIDCUL

Udham Singh Nagar News: विदेशी ऑर्डरों से सिडकुल में उत्पादन बढ़ा

Fri, 13 Feb 2026 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Foreign orders boost production at SIDCUL
रुद्रपुर। राज्य औद्योगिक विकास क्षेत्र (सिडकुल) से आयात-निर्यात में तेजी आई है। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में तैयार हो रहे उत्पाद अब देश के साथ-साथ विदेशों के बाजारों तक पहुंच रहे हैं। इससे स्थानीय उद्योगों को नए ऑर्डर मिलने लगे हैं और उत्पादन क्षमता में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

इस बढ़ोतरी का सकारात्मक असर रोजगार पर भी देखने को मिल रहा है, जहां कई इकाइयों ने अतिरिक्त श्रमिकों की नियुक्ति शुरू कर दी है। सिडकुल कारोबारियों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स, पैकेजिंग मटेरियल, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा उत्पादों की मांग में निरंतर वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

बेहतर लॉजिस्टिक सुविधाएं, सड़क और रेल कनेक्टिविटी और डिजिटल निर्यात प्रक्रियाओं के सरल होने से व्यापारियों को सहूलियत मिली है।
उद्यमियों का मानना है कि यदि यही रफ्तार रही तो आने वाले समय में सिडकुल क्षेत्र प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बन सकता है, जिससे राजस्व वृद्धि के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर स्थायी रोजगार के अवसर भी मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed