{"_id":"67b8ce27e5ac10ed1a02424b","slug":"for-the-first-time-additional-buses-did-not-run-for-haridwar-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-123544-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पहली बार हरिद्वार के लिए नहीं चलीं अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पहली बार हरिद्वार के लिए नहीं चलीं अतिरिक्त बसें
Sat, 22 Feb 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। महाशिवरात्रि पर प्रत्येक वर्ष रोडवेज डिपो प्रशासन कांवड़ियों को हरिद्वार भेजने के लिए अतिरिक्त बसों को चलाता था। इस वर्ष प्रशासन की ओर से धामपुर-बिजनौर होकर हरिद्वार जाने वाली बसों पर प्रतिबंध लगाने से गाड़ियां धामपुर से वापस आ रही हैं। ऐसी स्थिति में डिपो की आय पर खासा असर पड़ है।
रोडवेज डिपो प्रशासन प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि से एक सप्ताह पहले हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करता है। आम दिनों में निगम काशीपुर से हरिद्वार के बीच चार से पांच बसों को चलाता है। कांवड़िये अधिक होने पर कई बसों के फेरे बढ़ाई जाती थीं। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया कि इस वर्ष प्रशासन ने धामपुर-बिजनौर से आगे कांवड़ियों को ले जाने वाली रोडवेज बसों के हरिद्वार जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। हरिद्वार जाने वाली गाड़ियां धामपुर से वापस आ रही हैं। डिपो कर्मियों का कहना है कि काशीपुर से तीन दिन तक निशुल्क बस सेवा का हरिद्वार तक संचालन किया गया था। इस बस से बड़ी संख्या में कांवड़ियें हरिद्वार गए हैं। इसके चलते कम यात्री मिलने की संभावना जताई जा रही है।