फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Football match in rudrapur

फुटबाल: जेपीएस, काशीपुर, गुरुनानक की टीम ने जीते मैच

Sun, 27 Aug 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 27 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Football match in rudrapur
रुद्रपुर स्टेडियम में फुटबाल मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत- संवाद
रुद्रपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मनोज सरकार स्टेडियम में दो दिवसीय अंडर-16 बालकों की जिला स्तरीय फुटबाल स्पर्धा का शुभारंभ हो गया है। इसमें 12 टीम में 180 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन नोजगे, काशीपुर, शक्तिफार्म और खेलो इंडिया की टीम विजयी रहीं। सोमवार को नोजगे व काशीपुर और आरवी शक्तिफार्म व ट्रैफॉर्ड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी शरद जोशी ने किया। फुटबाल कोच सतनाम बाला ने बताया कि पहले दिन चले फुटबाल मैच में नोजगे की टीम ने जेपीएस को 6-1, काशीपुर ने सराफ की टीम को 1-0, आरवी शक्तिफार्म ने गुरुनानक की टीम को 4-0 और खेलो इंडिया की टीम ने ट्रैफोर्ड को 4-1 के स्कोर से हरा दिया। बारिश के चलते स्टेडियम में कीचड़ होने से फुटबाल खेलते वक्त कई खिलाड़ी रपट भी गए। वहां प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, सहायक प्रशिक्षक सुरेश बिष्ट, रघुवीर सिंह विर्क, ममता बोरा, गोविंद परिहार, नवनीत राव, आशीष डे, धीरज जोशी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed