Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Football: Corbett FC defeats Ladakh team

फुटबाल: कार्बेट एफसी ने लद्दाख की टीम को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Football: Corbett FC defeats Ladakh team
रुद्रपुर एमेनिटी एकेडमी में फुटबाल खेलतीं कार्बेट एफसी व लद्दाख की टीम। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित हीरो यूथ कप फुटबाल टूर्नामेंट में कार्बेट एफसी की टीम ने लद्दाख की टीम को 10-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

रविवार को दूसरे दिन फुटबाल में खिलाड़ियों ने जलवा दिखाया। पहला मैच लद्दाख फुटबाल क्लब व कार्बेट एफसी के बीच हुआ। दूसरा मैच मौसम की खराबी के चलते दोपहर बाद शुरू किया गया। सुदेवा दिल्ली और चंडीगढ़ फुटबाल एकेडमी के बीच मैच खेला गया। दिल्ली की टीम ने चंडीगढ़ को 5-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मैच कमिश्नर बिशवजीत मित्रा ने बताया कि मंगलवार को पहला मैच चंडीगढ़ फुटबाल एकेडमी और लद्दाख की टीम के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला कार्बेट एफसी बनाम सुदेवा दिल्ली के बीच खेला जाएगा। इस दौरान एमेनिटी स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक सुभाष अरोरा ने नए साल पर सभी खिलाड़ियों के लिए केक कटिंग सैरेमनी आयोजित की। वहां कार्बेट एफसी हेड कोच अमित वर्मा, सहायक कोच अमित कुमार, टीम मैनेजर मयंक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed