{"_id":"6093fc4a8ebc3ee1c14e8ca0","slug":"food-sample-taken-by-the-team-sitarganj-news-hld423560615","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों के तेल की जांच को लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों के तेल की जांच को लिए नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस, राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान जमीन पर खराब तेल टीम ने हटवाया और एक्सपायरी तेल के टिन बरामद कर उनकी जांच की। टीम ने सरसों के तेल के नमूने भी जांच के लिए उठाए हैं। गोदाम स्वामी को सात दिन के भीतर लाइसेंस प्रस्तुत न करने पर टीम ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम मुक्ता मिश्र के निर्देश पर तहसीलदार परमेश्वरी लाल व खाद्य निरीक्षक आशा आर्य पुलिस व टीम के साथ नगर के सरसों तेल के एक थोक विक्रेता के गोदाम पर पहुंची। यहां गोदाम का निरीक्षण किया तो गोदाम से एक्सपायरी तिथि वाले सरसों के कई टिन बरामद किए। जिनकी बारीकी से जांच कर लीकेज चेक किए गए। इसके बाद टीम गोदाम के फर्श पर फैले सरसों के तेल थोक विक्रेता को साफ करने के निर्देश दिए। सरसों तेल बिक्री का लाइसेंस मांगने पर थोक कारोबारी टीम को मौके पर नही दिखा सका।
खाद्य निरीक्षक आशा आर्य ने बताया कि गोदाम में कई कंपनी के सरसों का तेल मिला है। एक्सपायरी तिथि के टिन फुटकर विक्रेताओं ने उसे वापस किए हैं। जो सुरक्षित मिले हैं। थोक विक्रेता लाइसेंस नहीं दिखा सके। इसके लिए फूड निरीक्षक ने एक सप्ताह का समय दिया। उन्होंने बताया कि एसडीएम मुक्ता मिश्र को सरसों के तेल में मिलावट की सूचना दी गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। वहां एसएसआई सुधाकर जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक शेखर आर्य आदि थे।