{"_id":"57dc3cd14f1c1b4509d47ff4","slug":"following-major-deadly-attack-on-in-the-case-of-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों समेत 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हमले में घायल ब्लाक प्रमुख का सीचसी में उपचार चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की रात को करीब साढ़े आठ बजे ब्लाक प्रमुख दान सिंह राणा बाजार से अपने आवास पर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि शराब के नशे में धुत्त आरोपी गजेंद्र सिंह उनके घर के समीप गंदगी कर रहा था। ब्लाक प्रमुख राणा ने गजेंद्र को इस तरह की हरकत करने को मना किया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गयी। उस समय तो गजेंद्र वहां से चला गया। लेकिन रात को लगभग साढ़े ग्यारह बजे जब ब्लाक प्रमुख अपने घर पर सोए हुए थे तो दो दर्जन लोग उनके घर के बाहर आए और घंटी बजाकर बुलाने लगे।
रात के समय पहले ब्लाक प्रमुख राणा की पत्नी उठी तो बाहर आए बदमाशों ने कहा कि उन्हें ब्लाक प्रमुख से मिलना है। प्रमुख की पत्नी कृष्णा राणा ने समझा कि हो सकता है गांव से फरियादी आए हों उन्होंने राणा को उठा दिया। राणा ने जैसे ही चैनल का ताला खोला सभी बदमाश उन पर टूट पड़े। प्रमुख को इतनी बुरी तरह मारा कि वह लहुलुहान हो वहीं जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर आयी उनकी पत्नी कृष्णा के हल्ला मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। प्रमुख राणा को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इस मामले में ब्लाक प्रमुख की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने गजेंद्र सिंह, करन सिंह, शिवकुमार, पंकज सिंह, एसएस राणा, दौलत राम सहित 15 को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 452, 504, 506, 323 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दो नामजद गजेंद्र सिंह व करन सिंह को जेल भेज दिया है। दूसरी तरफ ब्लाक प्रमुख के साथ की गयी मारपीट की घटना से लोगों में काफी आक्रोश है।