Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fog is not leaving behind amidst the knock of summer

Udham Singh Nagar News: गर्मी की दस्तक के बीच पीछा नहीं छोड़ रहा कोहरा

Sun, 22 Feb 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Fog is not leaving behind amidst the knock of summer
रविवार को रुद्रपुर में लगा कोहरा। संवाद
रुद्रपुर/काशीपुर/खटीमा/झनकट। गर्मी की दस्तक शुरू हो गई है लेकिन तराई में इस बार कोहरा पीछा नहीं छोड़ रहा है। रविवार सुबह जिला मुख्यालय और आसपास का इलाका घने कोहरे के आगोश में रहा। कोहरे से तापमान में भी शनिवार की अपेक्षा 1.3 डिग्री की गिरावट आई है। रविवार सुबह करीब छह बजे अचानक वातावरण में कोहरा छाने लगा। धीरे-धीरे पूरे वातावरण को कोहरे में अपने आगोश में ले लिया। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। पास की इमारतें भी दिखाई नहीं दे रही थीं। वाहनों के संचालन में भी दिक्कत आई। वाहनों को पार्किंग लाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह नौ बजे बाद कोहरा छंटने लगा था। दस बजे बाद धूप खिल गई थी। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस था। जबकि शनिवार को अधिकतम 27.3 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एएस नैन के अनुसार सोमवार को मौसम साफ रहेगा। संवाद
विज्ञापन

काशीपुर में सुबह ग्रामीण क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा हालांकि सुबह साढ़े सात बजे के बाद धूप निकल गई थी। दिन भर धूप तो खिली, लेकिन धूप में तेजी कम रही है। हालांकि तापमान 26 डिग्री तक चला गया है। मौसम के जानकारों की माने तो आगामी कुछ समय में तापमान में और अधिक वृद्धि होगी।
विज्ञापन

खटीमा व झनकट में सुबह के समय कई दिनों बाद अचानक घना कोहरा छाया रहा। हालांकि बाद में कोहरा छंट गया और तेज धूप खिल गई। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि सोमवार को धूप खिली रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed