फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fog brings chill, temperature drops by 5 degrees

Udham Singh Nagar News: कोहरे से ठंड में इजाफा, तापमान में 5 डिग्री की गिरावट

Thu, 15 Jan 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 15 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fog brings chill, temperature drops by 5 degrees
रुद्रपुर/खटीमा। तराई क्षेत्र एक बार फिर कोहरे के आगोश में रहा। तापमान में गिरावट से ठंड में काफी इजाफा हो गया है। एक ही दिन में तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही रुद्रपुर में कोहरा छा गया था। सुबह 11 बजे करीब हल्का कोहरा छंटा, लेकिन वातावरण में दिनभर धुंध छाई रही। कोहरे के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड काफी बढ़ गई। ठंड से बचाव के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ा। जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान- 03.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एएस नैन के अनुसार बृहस्पतिवार को हल्के कोहरे के बीच मौसम साफ रहेगा। खटीमा में बुधवार को शीत लहर चलने से जनजीवन प्रभावित रहा। दिनभर कड़ाके की ठंड रही। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं खिली। कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे। सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। कोहरे के चलते ट्रेनों और रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि बुधवार को खटीमा में शीतलहर चलने के कारण ठंड अधिक रही। बृहस्पतिवार को भी इसी तरह ठंड पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed