{"_id":"642dc47cea754906d90cbb24","slug":"flowting-water-in-underpass-kashipur-news-c-8-1-104131-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अंडरपास में भरा 10 फुट पानी, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अंडरपास में भरा 10 फुट पानी, हादसे की आशंका
Thu, 06 Apr 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर के गांव चकरपुर में पानी से लबालब अंडरपास
बाजपुर। पांच दिन हुई मूसलाधार बारिश के पानी से चकरपुर मार्ग पर बना अंडरपास में दस फुट पानी भरा है। अंडरपास के इर्दगिर्द बस्ती भी है, जिससे हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है। मंगलवार रात एक कार अंडरपास में घुस गई थी, जिसे बमुश्किल निकाला था। अंडरपास में जलभराव होने से स्कूली बच्चे रेलवे लाइन से खतरे के बीच गुजर रहे है।
गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चकरपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर दो करोड़ 49 लाख की लागत से अंडरपास का निर्माण किया गया था। बारिश होने पर अंडरपास में पानी भर जाता है। चकरपुर, धनसारा, गुमसानी, मलेरिया रोड सहित अन्य गांवों के लोग इसी अंडरपास से गुजरते हैं। जलभराव के चलते ग्रामीणों को तीन से पांच किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर शहर जाना पड़ता है। चकरपुर निवासी बब्बू सैफी ने बताया कि अंडरपास निर्माण के समय पानी निकासी का जिम्मा नगर पालिका को सौंपा गया था लेकिन पालिका प्रशासन ने हाथ खड़े कर लिए। स्वामी विवेकानंद सामाजिक उत्थान संघ अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि पानी से भरे अंडरपास में आसपास की बस्ती के बच्चे इधर-उधर खेलते रहते है, जिनके अंडरपास के गिरने की आशंका बनी रहती है।
चकरपुर अंडरपास निर्माण के समय तत्कालीन ईओ की ओर से पालिका बोर्ड प्रस्ताव के बिना सहमति दी गई थी। जनहित में दो-तीन दिन में अंडरपास से पानी निकासी की जाएगी। - मनोज दास, ईओ, नगर पालिका, बाजपुर।