फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Flowting Water in Rudrapur Road

रातभर बारिश के बाद नगर निगम रुद्रपुर के ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Flowting Water in Rudrapur Road
रुद्रपुर के मुख्य बाजार में जलमग्न हुई सड़कें से गुजरते वाहन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रातभर हुई बारिश से जगतपुरा, रविंद्रनगर, भूतबंगला, रम्पुरा आदि इलाकों में रहने वाले कुछ लोगों के घरों में पानी घुस गया। इसके साथ ही सड़कें जलमग्न हो गईं। बीते वर्ष अक्तूबर में बाढ़ जैसे हालात झेल चुके शहर में ड्रेनेज सिस्टम मेें अभी तक कोई सुधार नहीं आया है। इस बार भी बारिश शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल रही है।
विज्ञापन

रुद्रपुर में शनिवार की देर रात 160 एमएम बारिश हुई। भारी बारिश से मुख्य बाजार समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी भर गया। रविवार की सुबह बारिश के बंद होने के बाद मुख्य बाजार में जलभराव की स्थिति बनी रही। सुबह करीब 10:30 बजे बाजार से व्यापारियों ने पानी की निकासी की। जगतपुरा, भूतबंगला और रम्पुरा के गली-मोहल्ले में तीन-तीन फीट तक पानी भरा रहा।
विज्ञापन

रविंद्रनगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भी काफी पानी भर गया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम ने मौका मुआयना किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी ने बताया कि शनिवार की रात भारी बारिश होने के चलते कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इससे नदी क्षेत्र में घर बनाकर रह रहे लोगों के वहां दरवाजे तक पानी भर गया था। उन्होंने बताया कि सुबह बारिश रुकने के बाद पानी की निकासी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलमग्न सड़क पर बैठकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
रुद्रपुर। नगर में हुए जलभराव को लेकर रविवार को व्यापारियों ने मुख्य बाजार में जलमग्न हुई सड़क पर बैठकर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि मूसलाधार बरसात के चलते व्यापारियों की दुकानों और गोदामों में पानी भर गया। उन्होंने बताया कि अन्य दिनों में मामूली बारिश में भी जगह-जगह पानी भर जाता है। नालियों की सफाई नहीं होने से बरसात का पानी दुकानों में भर जाता है। इससे लाखों रुपये का नुकसान होता है। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम से व्यवस्था में सुधार की मांग की है। वहां हरीश अरोरा, राजकुमार सीकरी, आकाश भुसरी, विक्की मुंजाल, भरत बत्रा, राकेश मिगलानी, सूरज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed