फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Flowers offered to God will bring color in Holi

ऊधम सिंह नगर: ईश्वर को अर्पित फूलों से आएगा होली में रंग

Sun, 19 Feb 2023 09:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 19 Feb 2023 09:12 PM IST
विज्ञापन
Flowers offered to God will bring color in Holi
प्रीतनगर में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं फूलों, हल्दी और पालक से तैयार कर रही प्राकृतिक गुलाल
विज्ञापन

- 200 किलो गुलाल बनाने का मिला आर्डर
- 255 रुपये है प्रतिकिलो गुलाल की कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगों का पर्व होली के पूर्व रुद्रपुर के प्रीतनगर गांव में दिया स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाएं हर्बल गुलाल तैयार करने में व्यस्त हो गई हैं। उनके गुलाल की खूब मांग हो रही है। खास बात यह है कि गुलाल बनाने में मंदिर में ईश्वर को अर्पित पुष्पों के अलावा, पालक, चुकंदर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
दिया सोशल वेलफेयर की अध्यक्ष अंशुल टंडन ने बताया कि महिलाओं को विभिन्न संस्थानों की ओर से 200 किलो हर्बल गुलाल बनाने का आर्डर मिला है। इसके अलावा 200 किलो अतिरिक्त गुलाल बनाने की योजना है। बताया कि गुलाल बनाने के लिए महिलाएं मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों को एकत्र करती हैं। गुलाल बनाने के लिए उनको आरारोट में मिलाकर सुखाया जाता है। बताया कि प्रति किलो गुलाल 255 रुपये का मिल रहा है। होली के एक हफ्ते पहले से सरस मार्केट, ओमेक्स मंदिर आदि स्थानों में हर्बल गुलाल बेचा जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने बताया कि महिला समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे होली संबंधी उत्पादों की बिक्री के लिए मदद की जाएगी।
विज्ञापन

----
हल्दी से पीला, चुकंदर से तैयार हो रहा लाल गुलाल
महिलाओं ने बताया कि पालक से हरा तो हल्दी से पीले रंग का गुलाल तैयार किया जाता है। इसी तरह चुकंदर से लाल और पलाश के फूलों से नारंगी रंग बनता है। पलाश के फूल टांडा रोड के किनारे से लिए जाते हैं। उन्होंने रसायन युक्त गुलाल के बजाय हाथ से निर्मित प्राकृतिक रंगों का होली में उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे त्वचा को नुकसान नहीं होगा बल्कि फायदे ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पापड़ और चिप्स भी बना रहीं महिलाएं
प्रीतनगर गांव के दिया स्वयं सहायता समूह की 12 महिलाएं सिलाई प्रशिक्षण, स्वास्थ्य संरक्षण के साथ ही स्वावलंबन के कार्य कर रही हैं। त्योहारों पर मांग के अनुसार महिलाएं हवन के लिए छोटे उपले, पापड़, चिप्स आदि भी बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed